सोहना टोल टैक्स मुद्दा : 29 मई को होगी महापंचायत, जुटेंगे हजारों लोग.. सहयोग न करने वाले नेताओं का होगा बहिष्कार

सोहना बाबू सिंगला

सोहना क्षेत्र में टोल टैक्स मुद्दा गर्माने लगा है। उक्त मुद्दे ने उग्र रूप धारण कर लिया है। जिसके विरोध में 29 मई को महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। उक्त महापंचायत टोल बैरियर स्थान पर होगी। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। महापंचायत में अनुपस्थित होने वाले नेताओं का बहिष्कार भी किया जाएगा। उक्त निर्णय आयोजित बैठक में लिया गया है।

बुधवार को कस्बे की अनाज मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में टोल संघर्ष समिति के तत्वावधान में बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त एसपी महाराज सिंह द्वारा की गई थी। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया तथा सरकार व प्रशासन द्वारा जबरन वसूले जा रहे टोल टैक्स की कड़े शब्दों में निंदा की। तथा इसको हिटलरशाही नीति करार दिया। वक्ताओं ने कहा कि यह टोल बैरियर गैरकानूनी है। जिसको समाप्त किया जाना चाहिए। बैठक में उक्त मुद्दे को लेकर 29 मई को टोल स्थान पर महापंचायत आयोजित किये जाने का फैसला लिया गया। जिसमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोहना, तावडू, मेवात, आदि के पंचों व गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा समिति वर्तमान व पूर्व विधायकों को भी न्योता देगी। समिति महापंचायत में अनुपस्थित रहने वाले नेताओं का बहिष्कार भी करेगी। इस अवसर पर पहलवान सतबीर खटाना, मनोज सहजावास, जावेद अहमद, व्यापार मंडल प्रधान अशोक गर्ग, व्यापार मंडल संघ प्रधान मनोज राघव, मामराज, ललित शर्मा, जोगिंदर बागड़ी,बलराज भड़ाना, समाजसेवी सच्चे खटाना,भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच हरबीर अधाना,अरुण सिंगला एडवोकेट,पूर्व पार्षद हरीश नंदा,बलबीर सिंह गब्दा,पूर्व जिला पार्षद जग्गू खटाना आदि मौजूद थे।

समिति देगी न्यौता …………टोल संघर्ष समिति महापंचायत में आने का गांव गांव जाकर न्यौता देगी। इसके अलावा विधायकों, पूर्व विधायकों को भी आमंत्रित किया जाएगा। महापंचायत में गैर हाजिर रहने वाले नेताओं का बहिष्कार भी किया जाएगा। 
कोष किया एकत्रितसंघर्ष समिति ने टोल मुद्दे की लड़ाई लड़ने के लिए बैठक में चंदा भी एकत्रित कर लिया है। जिसमें लोगों ने बढ़चढ़ कर चंदा दिया है। उक्त कोष को पानी, टेंट, माइक आदि पर खर्च किया जाएगा।

टोल समिति की मांगें …………टोल संघर्ष समिति घामडोज टोल को समाप्त कराने को लेकर अड़ी हुई है। समिति का कहना है कि टोल बेरियर पूर्ण रूप से समाप्त होना चाहिए। तथा  वहां पर किसी भी प्रकार का टोल टैक्स नहीं लगना चाहिए। इसके अलावा 20 किलो मीटर के दायरे में रहने वाले नागरिकों का टोल पूर्ण रूप से माफ होना चाहिए। तथा सर्विस रोड पर भी टोल की वसूली समाप्त होनी चाहिए।

उपमुख्यमंत्री बातचीत बेनतीजा …………गत दिनों टोल मुद्दे को लेकर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आहवान पर बुलाई बैठक बेनतीजा साबित हुई है। जिसमें कोई भी सार्थक परिणाम नहीं निकल सका है। जिसके कारण लोगों में काफी नाराजगी है। लोगों ने उक्त मुद्दे की लड़ाई को अपने आप लड़ने का फैसला लिया है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!