सोहना बाबू सिंगला

कांग्रेस पार्टी ने सोहनावासी जितेंद्र भारद्वाज को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की कमान सौंप दी है। जबकि उदयभान को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी ने चार कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किये हैं। वहीं ऐसा होने से कांग्रेस पार्टी का ग्राफ बढ़ने की संभावना है। लोगों को विश्वास है कि नई टीम पार्टी के ग्राफ को आगे बढाने में सहायक होगी। सोहना वासियों ने जितेंद्र भारद्वाज की नियुक्ति पर बधाई दी है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गठन को लेकर काफी दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। पार्टी के रणनीतिकारों ने सभी दलों में आपसी सहमति बनाकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कमान अनुसूचित वर्ग के नेता उदयभान को सौंप दी है। जिनको प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। जबकि कांग्रेस पार्टी ने पार्टी में सामंजस्य स्थापित करते हुए चार कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किये हैं। जिसमें सोहनावासी जितेंद्र भारद्वाज, रामकिशन गुजर, सुरेश गुप्ता, श्रुति चौधरी शामिल हैं। जो अध्यक्ष के साथ मिलकर पार्टी का कार्य संभालेंगे।

वहीं जितेंद्र भारद्वाज की नियुक्ति की खबर सोहना व आसपास में फैलने पर उनके निवास पर लोगों का जमावड़ा बधाई देने के लिए उमड़ने लगा है। लोग बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस पूर्व मंडल अध्यक्ष ठाकुरदास शर्मा, अशोक कुमार, बीर सिंह नम्बरदार, हरिओम एडवोकेट, लाला त्यागी, पंकज, मनीष शर्मा, धर्मवीर बंसल,अशोक गर्ग,अनिल भारद्वाज कोकी,जोगिंदर बागड़ी, सोनू भारद्वाज,दीप भारद्वाज,हरिओम छोकर,जीतेश जोशी,धर्म भारद्वाज आदि ने मुबारकबाद देते हुए कहा है कि उनकी नियुक्ति से कांग्रेस पार्टी का जनाधार बढ़ेगा। 

मेहनत लाई रंगमूल रूप से सोहनावासी जितेंद्र भारद्वाज का राजनीतिक सफर काफी संघर्षमय रहा है। जिन्होंने कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर रहकर काफी संघर्ष किया है। जिन्होंने मंडल अध्यक्ष, ग्रामीण जिला अध्यक्ष आदि पदों पर रहकर पार्टी के लिए काफी कार्य किया है। 

हुड्डा ने दिया तोहफा ………..जितेंद्र भारद्वाज की पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट से जाना जाता है। जो हर समय हुड्डा के साथ ही राजनीतिक कार्य में लगे रहते हैं। जिसकी वफादारी का तोहफा पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकारी अध्यक्ष बनवाकर दे दिया है।

error: Content is protected !!