सोहना टोल टैक्स मुद्दा टोल संघर्ष समिति ने किया विरोध प्रदर्शन…….. मंगलवार को बैठक में होगा निर्णय, गेंद उपमुख्यमंत्री के पाले में

सोहना बाबू सिंगला

सोहना टोल संघर्ष समिति द्वारा प्रस्तावित धरना व विरोध प्रदर्शन सफल रहा। जिसमें सैंकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। करीब चार घण्टे तक चला धरना उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया गया। जिन्होंने मंगलवार को सभी आला अधिकारियों के साथ बैठक निश्चित कर दी है। जिसमें टोल संघर्ष समिति के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। इसके अलावा टोल टैक्स मंगलवार तक निःशुल्क रहेगा। वहीं विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट था। जिसके लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। 

सोमवार को टोल संघर्ष समिति के बैनर तले घामडोज टोल बैरियर पर क्षेत्रवासियों ने धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किया। जिसमें इलाके के सरपंच, पंच, नम्बरदार, पार्षद, व्यापारी व गणमान्य लोग शामिल थे। उक्त धरना प्रदर्शन समाजसेवी पहलवान सतबीर खटाना ने नेतृत्व में किया था। प्रदर्शन को लेकर सुबह से ही लोगों में गहमागहमी थी। लोग प्रदर्शन में शामिल होने के लिए अपने वाहनों में सुबह से ही निकल पड़े थे। समिति के लोगों ने टोल स्थान से करीब 300 मीटर की दूरी पर अपना तंबू लगाया हुआ था। लोगों की भीड़ धीरे धीरे धरना स्थान पर उमड़नी शुरू हो गई थी। प्रशासन ने किसी भी आपदा से निबटने के लिए पुख्ता प्रबंध किए थे। पुलिस के जवान चप्पे चप्पे पर तैनात थे। जिनकी कमान एसीपी ने संभाली हुई थी।

प्रदर्शनकारियों ने जबरन टोल बैरियर स्थापित करके वसूली करने की कड़े शब्दों में निंदा की है। वक्ताओं ने कहा कि यह टोल बैरियर गैर कानूनी है। टोल ठेकेदार जबरन टोल की वसूली कर रहा है। जिसको तुरन्त हटाना चाहिए। टोल टैक्स से इलाका वासियों को भारी नुकसान हो रहा है। वहीं प्रदेश उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मोबाइल पर बातचीत के बाद धरने को समाप्त कर दिया गया। इस अवसर पर अनंत राम तंवर, सतबीर खटाना, हरबीर अधाना, धर्मेंद्र खटाना, जावेद अहमद, चौधरी समसुद्दीन, परिषद पूर्व वाईस चैयरमेन पंकज सिंगला,व्यापार मंडल सोहना प्रधान अशोक गर्ग,व्यापार मंडल संघ प्रधान मनोज राघव, देवदत शर्मा, पूर्व पार्षद हरीश नंदा, प्रताप रिठौज,जगमिंदर खटाना,प्रवीण कुमार बॉबी,अमित गर्ग,अंकुर सिंगला,ललित शर्मा, रोहताश बेदी,पिंटू नंदा, आदि के अलावा काफी लोग मौजूद थे।

प्रशासन ने झोंकी ताकत …………टोल संघर्ष समिति के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर प्रशासन अलर्ट रहा। जिसने अपनी पूरी ताकत झोंकी हुई थी। धरना स्थल पर एसडीएम जितेंद्र गर्ग व एसीपी ने कमान संभाली हुई थी। जो पल पल की जानकारी ले रहे थे। इसके अलावा महिला पुलिस भी तैनात थी। प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को काफी समझाने का प्रयास भी किया था किंतु वे नहीं माने। और उपमुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद उन्होंने धरना समाप्त कर दिया था।

पुलिस से हुई नोकझोंक …………पुलिस प्रशासन ने टोल स्थान से 300 मीटर कज दूरी पर धरना करने की अनुमति दी हुई थी। इस दौरान पुलिस से भी झड़प होने की खबर है। जिसपर आंदोलनकारी काफी उत्तेजित हो गए थे। परंतु एक पुलिस अधिकारी के समझाने के बाद मामला तल गया था।

मंगलवार को होगा फैसला …………सोहना टोल मुद्दे का फैसला मंगलवार को होने की उम्मीद है। जिसकी गेंद अब प्रदेश उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पाले में पहुंच गई है। जिन्होंने एनएचएआई, गुरुग्राम प्रशासन, टोल संघर्ष समिति को बैठक के लिए आमंत्रित किया है। तब तक टोल की वसूली नहीं कि जाएगी।

क्या कहते हैं एसडीएम सोहना ………… एसडीएम जितेंद्र गर्ग बताते हैं कि मंगलवार को एनएचएआई, टोल ठेकेदार, जिला प्रशासन व टोल संघर्ष समिति के मध्य बैठक होगी। जिसकी अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला करेंगे। तथा मंगलवार तक 20 किलो मीटर दायरे में रहने वाले नागरिकों से टोल की वसूली नहीं कि जाएगी।

You May Have Missed

error: Content is protected !!