सोहना नगरपरिषद ने हटाई अवैध रेहड़ियां, किये एक दर्जन चालान।

सोहना बाबू सिंगला

सोहना नगरपरिषद विभाग ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर अवैध रेहड़ियों को हटा डाला है। ऐसी रेहड़ियों में फल, सब्जी की रेहड़ियां शामिल हैं। परिषद ने करीब एक दर्जन रेहड़ियों पर चालान भी किया है। जिनसे हजारों रुपये की राशि जुर्माने के रूप में वसूली गई है। अधिकारियों का कहना है कि उक्त अभियान नियमित रूप से चलता रहेगा।

सोमवार को नगरपरिषद ने कस्बे के अस्पताल मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया तथा वहां पर लगाई गई अवैध रेहड़ियों को हटा दिया गया है। दस्ते ने करीब एक दर्जन चालान भी काटे हैं। जिनसे जुर्माना वसूला गया है। विदित है कि उक्त मार्ग पर रेहड़ी संचालकों के आतंक है। जिन्होंने रेहड़ियों को सार्वजनिक सड़कों पर लगाया हुआ है। जिससे वाहनों व लोगों के आवागमन में काफी परेशानी होती है। वहीं परिषद दस्ते के पहुँचते ही रेहड़ी संचालकों में हड़कम्प मच गया। तथा अफरा तफरी का माहौल बन गया। उक्त अभियान काफी समय तक चला। 

फुटपाथ नहीं हुआ खाली …………परिषद टीम ने अभियान के दौरान फुटपाथ को खाली नहीं कराया। रेहड़ी संचालक फुटपाथ पर जमे रहे। टीम ने केवल मात्र सड़कों पर खड़ी रेहड़ियों को ही हटाकर खाना पूर्ति कर डाली है। जिसके कारण लाखों रुपये का फुटपाथ अवैध रेहड़ियों का ठिकाना बनकर रह गया है।

प्रशासन की मूक स्वीकृति. …………अस्पताल मार्ग पर बने फुटपाथ पर अवैध रेहड़ियां लगाए जाने के मामले में प्रशासन की मूक स्वीकृति की खबर है। जिन्होंने रेहड़ी संचालकों को हरीझंडी दी हुई है। जिसके कारण उनकी नहीं हटाया जाता है। हैरत कज बात है कि उक्त फुटपाथ राहगीरों के लिए करीब 60 लाख रुपये की लागत खर्च करके बनाया था। ताकि राहगीरों को सड़क पर न चलना पड़े। परन्तु रेहड़ी संचालकों के अवैध कब्जा किये जाने से राहगीर सड़कों पर अपनी जान जोखिम में डाल कर चलते हैं।

क्या कहते हैं सेनेटरी इंस्पेक्टर …………परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर सतेंद्र यादव ने बताया कि अस्पताल मार्ग पर अवैध रेहड़ियों को हटा दिया गया है। तथा करीब एक दर्जन रेहड़ी संचालकों के चालान भी किये गए हैं। उन्होंने एब भी बताया कि उक्त अभियान नियमित रूप से चलता रहेगा।

Previous post

अनिश्चितकालीन धरना दिन-74……चिलचिलाती गर्मी तथा लू के थपेड़ों से भी नहीं डिगा लोगों का हौसला

Next post

‘‘हरियाणा के चार जिलों गुरूग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत व झज्जर में फेस मास्क लगाना अनिवार्य’’ – स्वास्थ्य मंत्री

You May Have Missed

error: Content is protected !!