हिसार, 18 अप्रैल।प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास नारे को सार्थक करते हुए समाज के सभी वर्गों के कल्याणार्थ नीतियां बना कर उन्हें क्रियान्वित करने का काम कर रही है। व्यापारियों के हितों और उनकी समस्याओं के निदान के लिए व्यापारी कल्याण बोर्ड की स्थापना प्रदेश सरकार ने की हैं। व्यापारी अपनी समस्याएं बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्यों के माध्यम से सीधे सरकार तक पहुँचा सकते हैं।

यह बात आज स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने नई अनाज मंडी में व्यापारी कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश जैन के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर भारी संख्या में मंडी व नगर के व्यापारी, व्यापारी कल्याण बोर्ड के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अशोक कनोजिया, पूर्व मंत्री हरि सिंह सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच संचालन वेद प्रकाश अग्रवाल ने किया।

कैबिनेट मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने कहा कि प्रदेश का व्यापारी सरकार की रीढ़ की हड्डी है। सरकार द्वारा गठित व्यापारी कल्याण बोर्ड सरकार और व्यापारियों के बीच एक कड़ी का काम करेगा। उन्होंने कहा कि यह गौरव की बात है कि आज पूरी दुनिया के देश भारत की ओर टकटकी लगाए देखते है कि भारत क्या बोल रहा है। यह हमारी मजबूत विदेश नीति का ही परिणाम है। हमारे पड़ोसी देश भी भारत की नीतियों की प्रशंसा कर रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370 समाप्त कर बता दिया है कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करके देश की 130 करोड़ जनता की भावनाओं आंकाक्षाओं को पूरा करने का काम केंद्र सरकार ने किया है।

इस अवसर पर व्यापारी कल्याण बोर्ड के जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश जैन ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जो दायित्व उन्हें सौंपा है, इसके लिए वे प्रदेश के मुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्री डॉ कमल गुप्ता के आभारी हैं। व्यापारियों की कोई भी समस्या होगी हम उसे दूर करवाने का पूरा पूरा प्रयास करेंगे। कैबिनेट मंत्री डॉ कमल गुप्ता के मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूप वाला ने बताया कि जिला इकाई में अध्यक्ष के अतिरिक्त कुल 11 सदस्य सरकार ने मनोनीत किए हैं, इनमें भजन लाल, ललित मेहता, राजेन्द्र सांगवान, महेश कुमार, अंकुश बंसल, नरेश कुमार वर्मा, सतीश सुर्लिया, गुड्डू भाई, सूंदर बंसल, तरुण गोयल व सुनील शामिल हैं।

इस अवसर पर व्यापारी कल्याण बोर्ड के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अशोक कनोजिया, मंडी के प्रधान राम दियाल गोयल, पवन असरावां, भाजपा जिला महामंत्री परवीन पोपली, नरेश सिंगल, सुरेश गोयल धूपवाला, पार्षद अनिल जैन, पार्षद कविता केडिया, पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण केडिया, पार्षद सतीश सुर्लिया, मनदीप मालिक, राजेश सूरा, साधु राम बंसल, विकास जैन, राजेन्द्र सांगवान, सूंदर बंसल, महेश शर्मा, तरुण गोयल, दीन दयाल गोरखपुरिया, लीला धर सोनी आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!