भाजपा-जजपा छोड़कर दर्जनों पदाधिकारी हुए आप में शामिल

आप वरिष्ट नेता धीरज टोकस ने सभी को टोपी पहनाकर किया स्वागत।
आप नेता धीरज टोकस के नेतृत्व में दर्जनों बीजेपी-जेजेपी पदाधिकारी हुए आप में शामिल।

चरखी दादरी, 17 अप्रैल। आज चरखी दादरी जिले के गांव मन्दोला में आम आदमी पार्टी के वरिष्ट नेता व दादरी प्रभारी धीरज टोकस के नेतृत्व व डा०विजय सांगवान मन्दोला की उपस्थिति  में दर्जनों लोगों ने जजपा व भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थामा।

डा०विजय सांगवान मन्दोला के निवास स्थान पर जजपा छोड़कर आम आदमी ज्वाईन करने वालों में जजपा के सैनिक प्रकोष्ठ से  हल्का उपाध्यक्ष धर्मेंद्र बलकरा, सुभाष नंबरदार लाड, मा०दलीप सिंह भांडवा, पूर्व सरपंच मा०टेकराम आर्य, जगबीर घसौला, कुलदीप बडेसरा, एडवोकेट विकसित राव रामलवास, नवीन राव, मा०पवन संचालक सनराइज स्कूल चनानी, सुनील बी.डी.सी, राजेश दुधवा, कश्मीर साहब दुधवा, सम्मत दुधवा, गोल्ड मेडलिस्ट विकास बलकरा, राजू बलकरा,, दीपक बलकरा, सतवीर गोठड़ा, रणसिंह सनवाल महराणा, रवीन्द्र सोनी, सतविंद्र व राधेश्याम नायक चिड़िया,राजेश मन्दोली, बजरंग नाई, कोच कप्तान सिंह मन्दोला, हमीद खान, साजिद खान, अकबर खान, नवीन कक्कड़, रिंकू जोगी, मनोज सोलंकी, चिन्नू मन्दोला, भालड़ किसान नेता, सुमेर सिंह, रघवीर धनखड़, सोमवीर धनखड़,. उमेद सांगवान, राजकुमार चत्तर सिंह,मीर सिंह नंबरदार दलित नेता सुमेर सिंह, जयभगवान मन्दोला ,विक्रम सिंह सांगवान, सतीस सांगवान, राजेश बार्बर ,उमेद प्रजापति मन्दोला, राकेश खान, मुन्नालाल शर्मा, नैतिक आर्य, हवासिंह इत्यादि शामिल हैं। 

मंच संचालन प्रोफेसर सत्यपाल आर्य ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि धीरज टोकस व मा०मन्जीत सिंह को पगड़ी पहनाकर व लोही ओढाकर सम्मान किया गया। आप नेता धीरज टोकस ने बहुत विस्तारपूर्वक आम आदमी पार्टी की विकासात्मक कार्यशैली के बारे में समझाया। उन्होंने  पार्टी ज्वाईन करने वालों को विश्वास दिलाया कि आम आदमी पार्टी में सदैव सभी साथियों का  पूरा मान सम्मान रखा जाएगा।

इस अवसर पर जिलाअध्यक्ष रिम्पी फौगाट, राजन सांगवान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आप , डा०सुमेर सांगवान वरिष्ठ उपाध्यक्ष च०दादरी, एडवोकेट गुड्डू तक्षक,नरेश प्रजापत कलियाणा, सतीस बी.डी.सी, भुपेन्द्र स्योराण एडवोकेट, राजेन्द्र सिंघला, महेन्द्र मैहड़ा ,मनीष पिचौपा, विपिन, सिंघल, तुलेन्द्र वर्मा ,बलजीत, सतवीर सेन, सद्दाम शेख, गौरव टोकस, राजबीर समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!