महंगाई इतनी अधिक है कि लोगों का जीना हुआ दूभर : विवेक बंसल
हरियाणा में जल्द पूरी होगी संगठनात्मक कार्रवाई : विवेक बंसल

गुड़गांव 13 अप्रैल – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की माननीय अध्यक्षा सोनिया गाँधी और प्रिय नेता राहुल गाँधी के निर्देशानुसार बढ़ती महंगाई के खिलाफ बुधवार को गुरुग्राम के कांग्रेस कार्यालय कमान सराय मे हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी विवेक बंसल ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और एक प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया।

इस मौके पर महंगाई के मुद्दे पर हरियाणा के प्रभारी विवेक बंसल ने भाजपा की सरकार पर जमकर प्रहार किया। विवेक बंसल ने कहा कि महंगाई ने पूरे देश की कमर तोड़ कर रख दी है। बेरोजगारी इतनी अधिक बढ़ गई है कि लोगों का जीना दूभर हो गया। देश की इकोनॉमी बढ़ाने में भाजपा की सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। विवेक बंसल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में जिस गैस सिलेंडर का दाम 400 के करीब हुआ करता था आज वह गैस सिलेंडर 1100 के पार हो चुका है। डीजल पेट्रोल के दाम आसमान पर पहुंच चुके हैं। तेल पदार्थों की कीमत बढ़ने की वजह से देश में सभी वस्तुएं तेजी से महंगी हो रही है। सामान्य लोगों के लिए तो दो वक्त की रोटी का जुगाड़ कर पाना भी इस महंगाई में मुश्किल हो रहा है। विवेक बंसल ने कहा कि देश में जब नींबू एक किलोग्राम 300 रुपए से अधिक दाम पर मिल रहा हो तो अंदाजा लगा जा सकता है कि देश में अन्य खाद्य सामग्री के दाम कितने अधिक बढ़े होंगे।

इस मौके पर उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी हरियाणा में जनता के विश्वास के साथ मैदान में उतर रही हैं। हरियाणा में जल्द ही पार्टी की संगठनात्मक कार्यवाही पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा के इस्तीफा देने की पेशकश करने के मामले पर भी कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। वही इस मौके पर कांग्रेस व्यापार सेल के चेयरमैन पंकज डावर ने कहा कि पिछले 1 महीने से लगातार प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर महंगाई के खिलाफ सरकार का विरोध जता रहे हैं। गुरुग्राम में जल्द ही सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर एक विशाल प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को जगाने का कार्य करेंगे।

इस मौके पर पंकज डावर, राव कमल वीर, सोहना से समसुद्दीन, जितेंद्र भारद्वाज, आशीष दुआ, कुलदीप कटारिया, राहुल यादव, सुनीता सहरावत, निशित कटारिया,प्रदीप जैलदार, अशोक भास्कर, अशोक टोंक, लाल सिंह यादव, निर्मल यादव, पीएल कटारिया, राम किशन सेन, महावीर बोहरा, रेखा यादव, सूबे सिंह यादव, धर्मेंद्र मिश्रा, भूप सिंह कटारिया, भीम सिंह राठी, कुलदीप गुर्जर, जय सिंह हुड्डा, रवि राज, शुभम शर्मा, जितेंद्र बरवाल, अमित शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!