रामबिलास शर्मा के 38 साल के लंबे संघर्ष के बाद डूंडाहेड़ा से गोदबलाहा तक भाजपा मजबूती के साथ खड़ी है: भूपेंद्र यादव

-केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा के आवास जयराम सदन पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत
-केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम में शामिल होकर देश की उन्नति व विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना साकार रहें है: प्रो. रामबिलास शर्मा

महेंद्रगढ़ 11अप्रैल। रामबिलास शर्मा तो दिल्ली में मिलने आते नहीं मैने सोचा उनके आवास पर पहुंचकर पंडित जी आर्शीवाद लेता हुं। इसलिए आज में रामबिलास शर्मा के आवास पर आर्शीवाद लेने आया हुं। उक्त बातें केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के आवास जयराम सदन महेंद्रगढ़ में कहीं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लंबे समय से भाजपा ने हरियाणा में अपना मुकाम बनाया है। यहां के लोगों ने एंमरजैंसी में बहुत संघर्ष किया पार्टी ने 1980-84 का लोकसभा का चुनाव पूर्व मंत्री रामबलिास शर्मा को लडवाया था। पूर्व मंत्री का अपने चुनावी प्रचार के दौरान भाषण होता था। गोद बलाहा से डूंडाहेडा तक होता था। जिस जोश व उत्साह के साथ 1980-84 में रामबिलास शर्मा का भाषण होता था। आज वह कामयाब हो गया। रामबिलास शर्मा के 38 साल के लंबे संघर्ष के बाद डूंडाहेड़ा से गोदबलाहा तक भाजपा मजबूती के साथ खड़ी है। भाजपा ने 2014 चुनाव में महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र की चारों विधानसभाओं में भाजपा ने जीती। 2019 के चुनाव में तीन विधानसभा सीटें जीती। महेंद्रगढ़ की जनता ने बहुत बड़ी गलती की है। पार्टी के कद्दावर नेता रामबिलास शर्मा को चुनाव हरावा दिया।

उन्होंने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लंबे समय तक पार्टी के संगठन मंत्री रहें। जिनके सानिध्य में रामबिलास शर्मा व उनकी टीम ने भाजपा को हरियाणा में मजबूती के साथ खड़ा किया। एक समय पार्टी का वो था जब देश में दो सांसद जीतकर आए थे। कार्यकर्ता ढुढ़ना बड़ा मुश्किल होता था। आज पार्टी के सीनियर नेता व कार्यकर्ताओं की बदौलत हरियाणा में भाजपा का शासन है। जिसमें सबका साथ-सबका विकास वाला शासक है। जिसमें सरकार द्वारा हर व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के जयराम सदन महेंद्रगढ़ में पहुंचने पर पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने गुलदस्ता भेंटकर व पगड़ी पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं राजपूत समाज, सैनी समाज, हरिजन समाज, वाल्मीकि समाज, प्रजापत समाज, सैन समाज, अग्रवाल समाज, ब्राह्मण समाज, खटीक समाज, जांगिड़ समाज सहित अनेकों समाज के लोगों ने फूलमाला व पगड़ी पहनाकर सम्मान किया।

पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम में शामिल होकर देश की उन्नति व विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना साकार रहें है। भूपेंद्र यादव ने संगठन में रहकर पार्टी को विश्व में सबसे बड़े मुकाम पर पहुंचने में दिन-रात अपना योगदान दिया है।

इस मौके पर अलवर के सांसद महंत बालकनाथ, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एडवोकेट, अटेली के विधायक सीताराम यादव, नांगल चौधरी विधायक डॉ. अभय यादव सहित भारी संख्या में पार्टी पद्दाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Previous post

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया सार्वजनिक पुस्तकालय में डिजिटल लाइब्रेरी अनुभाग का शुभारंभ

Next post

कांग्रेस में रार……… कुमारी शैलजा ने की सोनिया गांधी से मुलाकात, अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश

You May Have Missed

error: Content is protected !!