भगवान परशुराम ने श्री कृष्ण को सुदर्शन चक्र भेंट किया था – जयहिन्द

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भगवान परशुराम न्याय के देवता है – जयहिन्द

रौनक शर्मा

महेंद्रगढ़ (7 फरवरी) / शुक्रवार 7 फरवरी को महेंद्रगढ़ जिले के गांव अगिहार में विजय कौशिक द्वारा भगवान भोलेनाथ जी व भगवान परशुराम जी की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम करवाया गया। जहां नवीन जयहिन्द ने भोलेनाथ जी व परशुराम जी मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया व प्रसाद ग्रहण किया। जयहिन्द ने विजय कौशिक व उनकी पूरी टीम का धन्यवाद किया। साथ ही जयहिन्द ने बताया कि श्री कृष्ण को सुदर्शन चक्र भेंट करने वाले भगवान परशुराम ही थे।

जयहिन्द बताते है कि मैं बहुत सौभाग्य शाली हूं कि पावन मौके पर हमें सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ महेंद्रगढ़ के वीसी टंकेश्वर कुमार जी से भी मिलने का मौका मिला। यह अच्छी बात है कि वीसी साहब ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते है। हम कामना करते है कि वीसी साहब यूनिवर्सिटी का नाम प्रदेश व देश में ऊंचा करें।

जयहिन्द ने कहा भगवान भोलेनाथ जी से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए कि कैसे उन्होंने देवताओं व राक्षसों को बचाने के लिए जहर का घूंट पी लिया था और भगवान परशुराम जी तो न्याय के देवता थे, उन्होंने सैदेव अन्याय के खिलाफ फरसा उठाया था। हम सभी को व खासकर आज की युवा पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए ताकि लोग अपने हक की व अन्याय के खिलाफ आवाज उठा सके।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!