गीता कॉलोनी में भक्ति वेदांत सम्मेलन और श्री तिरुपति बालाजी की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ, 29 नवंबर को भंडारा
नई दिल्ली, 27 नवंबर (प्रमोद कौशिक)। गीता कॉलोनी स्थित श्री स्वामी नारायण गिरि दशनाम संन्यास आश्रम के श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में शुक्रवार को शोभायात्रा के साथ तीन दिवसीय भक्ति वेदांत सम्मेलन और श्री तिरुपति बालाजी की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरुआत हुई। भगवान के जयकारों के बीच सैकड़ों श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए। जम्मू, वृंदावन, अंबाला, मुंबई और हरिद्वार सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए संत-महात्माओं ने भी भाग लिया।
मंदिर की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने बताया कि यह आयोजन ब्रह्मलीन बाबा गुरु श्री 108 स्वामी शुकदेव गिरि जी महाराज की 38वीं पुण्यतिथि और गुरुदेव श्री 108 स्वामी सर्वानंद गिरि जी महाराज की 18वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में हो रहा है। महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज और श्री महंत बंशी पुरी जी महाराज के सान्निध्य में 27 से 29 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 8 से 11 बजे और दोपहर 2 से 5 बजे तक सत्संग होगा। समारोह का समापन 29 नवंबर को भंडारे के साथ होगा।
शोभायात्रा में महामंडलेश्वर स्वामी विद्यागिरि जी महाराज के साथ जम्मू से महामंडलेश्वर स्वामी अक्षरानंद जी महाराज, वृंदावन धाम से महामंडलेश्वर कमलेश्वर गिरि जी महाराज और अंबाला से महामंडलेश्वर कौशिकी गिरि जी महाराज शामिल हुए। महामंडलेश्वर कमलेश गिरि, महामंडलेश्वर आदित्य पुरी, महामंडलेश्वर शिवप्रेमानंद, महामंडलेश्वर अनंतानंद और महामंडलेश्वर आनंद चेतन सरस्वती भी उपस्थित रहे।
श्री महंत बंशी पुरी जी महाराज, महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज, मुंबई से साध्वी अर्चना गिरि, स्वामी विद्यागिरि जी महाराज के शिष्य स्वामी हरि नारायण गिरि, हरिद्वार से स्वामी चेतनानंद, स्वामी लखन पुरी और स्वामी मनकामेश्वर गिरि ने भी शोभायात्रा में भाग लिया। जालंधर से आदित्य पुरी और सीए जिंदर सहगल भी पहुंचे।
उन्नत भारत संगठन ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुषमा नाथ विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके साथ अधिवक्ता सुचेता और उन्नत भारत संगठन के युवा अध्यक्ष अखिल नाथ भी उपस्थित रहे।








