समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों की सीटीएम ज्योति नागपाल ने की समीक्षा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अधिकारियों को लंबित शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश*

गुरुग्राम, 27 नवंबर- आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और समाधान शिविरों में आने वाली प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्य किया जाना चाहिए। शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की देरी न हो तथा संबंधित विभाग जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। यह बात सीटीएम ज्योति नागपाल ने शुक्रवार को लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा बैठक के दौरान कही।

सीटीएम ज्योति नागपाल ने बैठक में विभागवार लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन मामलों में कार्यवाही बाकी है, उनमें तेजी लाई जाए। शिकायतों के समाधान में अनावश्यक देरी न हो और प्रत्येक मामले की नियमित निगरानी की जाए। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता रखते हुए जिम्मेदारी से कार्य करने को कहा।

उन्होंने कहा कि समाधान शिविर आमजन की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए महत्वपूर्ण माध्यम हैं। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही करें और लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें, ताकि नागरिकों को राहत मिले और उन्हें अपनी शिकायतों के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

इस अवसर पर एसीपी मुकेश, डिप्टी डीईओ दीप्ति बोकन, गीता आर्या, बीएओ रामपाल, एएफएसओ सुनील कुमार, इनवेस्टिगेटर अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

और पढ़ें