भारत सारथी/ कौशिक

नारनौल । मुंबई में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के अवसर के साक्षी बने व हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जयराम सदन महेंद्रगढ़ में पार्टी का 42वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया।

प्रो. रामबिलास शर्मा ने इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश एलईडी स्क्रीन पर कार्यकर्ताओं के साथ देखा।
डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद उन्होंने कहा कि भाजपा के स्थापना के अवसर पर 1980 में महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र से 90 लोग मुंबई गए थे, जो भाजपा के स्थापना दिवस के चश्मदीद गवाह बने थे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। भारतीय जनता पार्टी आज कार्यकर्ताओं के बलबूते पर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा के पास देश व आमजन को ऊपर उठाने की नियत व नीति है।

भारतीय जनता पार्टी विचारधारा पर आधारित संगठन है यह राजनीतिक पार्टी ही नहीं एक सामाजिक संगठन भी है, जो सेवा ही संगठन है की मूल भावना से कार्य कर रही है। राष्ट्र पहले बाद में पार्टी व उसके बाद हम पार्टी के पास देश को ऊपर उठाने की नियत है।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व में एक अग्रणी राष्ट्र की भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी की स्थापना 1980 में हुई परंतु, इसका इतिहास 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के साथ शुरू हो जाता है। इस मौके पर पांचों मंडलों के प्रधान, अनेक प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!