सोहना बाबू सिंगला

सोहना-गुरुग्राम एलिवेटिड मार्ग पर ग्राम घामडोज में स्थित टोल बैरियर पर टैक्स की वसूली जबरन नियमित रूप से जारी है। टोल संचालक ने संघर्ष समिति व प्रशासन से बनी सहमति को दरकिनार कर डाला है।तथा प्रशासनिक अधिकारियों को भी ठेंगा दिखा दिया है। उक्त सहमति को टोल संचालक ने मात्र चन्द घण्टों में ही हवा में उड़ा डाला है। तथा जबरन टोल टैक्स वसूलने का अभियान छेड़ दिया है। जिसके कारण वाहन चालक लुटने को मजबूर हैं। वहीं ऐसा होने से संघर्ष समिति व प्रशासन के मध्य बनी सहमति टाएँ टाएँ फिस्स होकर रह गई है। तथा सोहना के वाहन चालक टोल टैक्स भुगतने को मजबूर हैं। 

विदित है को गत सोमवार को सोहना एसडीएम की मौजूदगी में संघर्ष समिति व टोल संचालक के मध्य 12 अप्रैल तक सोहना वासियों के वाहनों से गुरुग्राम तक टोल न वसूलने के फैसला हुआ था। जिस पर दोनों ही पक्षों ने सहमति जताई थी। जिसके लिए आधार कार्ड व कोई भी आईडी दिखाना तय किया गया था। परंतु मात्र चन्द घण्टों में ही टोल ठेकेदार ने आपसी सहमति को दरकिनार कर डाला है। जिसने सोहना के वाहनों से टोल टैक्स वसूलने के क्रम नियमित रखा है। ऐसा होने से लोगों को जबरन टैक्स का भुगतान करना पड़ रहा है। नागरिक जबरन टोल वसूली से परेशान हैं। तथा टोल ठेकेदार की मनमानी को गलत करार दे रहे हैं। बता दें कि क्षेत्रवासियों ने आगामी 6 अप्रैल को एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया हुआ था। इसके अलावा 4 अप्रैल को व्यापारियों ने भी पँचायत तय की हुई थी। जिनको आपसी सहमति होने पर स्थगित कर दिया गया था।

बाउंसरों से अवैध टोल वसूली ………..टोल टैक्स वसूलने के लिए टोल ठेकेदार ने बाउंसरों को तैनात किया हुआ है। जो जबरन टोल की वसूली कर रहे हैं। ऐसे बाउंसर वाहन चालकों से हर समय बदसलूकी करते हैं। तथा मारपीट पर उतारू रहते हैं।

अधूरे मार्ग पर टोल वसूली …………सोहना-गुरुग्राम मार्ग का निर्माण अधूरा होने के बाद भी टोल की वसूली की जा रही है। टोल ठेकेदार अवैध वसूली करके मोटा धन कमा रहा है। जो वाहन चालकों को दोनों हाथों से लूट रहा है।

क्या कहते हैं सोहना वासी ………….सोहनावासियों क्रमशः व्यापारी अनुज गुप्ता, सर्राफा यूनियन पूर्व प्रधान अशोक वर्मा, व्यापार मंडल प्रधान अशोक गर्ग, समाजसेवी आनंद गर्ग, पूर्व पार्षद डॉक्टर सतीश तंवर, नम्बरदार विजय आजाद, पूर्व पार्षद लेखराज, नवीन गोयल, अमित गर्ग आदि ने टोल टैक्स को तुरन्त समाप्त करने को कहा है।

error: Content is protected !!