सोहना टोल टैक्स मुद्दा : सोहना में व्यापारी वर्ग लड़ेगा लड़ाई, पंचायत 4 अप्रैल को लेंगे बड़ा फैसला…….

सोहना बाबू सिंगला

सोहना क्षेत्र में टोल टैक्स का मुद्दा गहराने लगा है। जिसके लिए व्यापारी वर्ग भी एक जुट होने लगा है। तथा उक्त मुद्दे को लेकर आर पार की लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रहा है। जिसके लिए व्यापारिक संगठनों ने सोमवार, 4 अप्रैल को एक पँचायत आमंत्रित की है। जिसमें उक्त मुद्दे पर बड़ा फैसला लिए जाने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है। जिसके कारण सरकार व प्रशासन की निगाहें लगी हुई हैं। जो पँचायत की पल पल की खबर ले रहे हैं। वहीं व्यापारी वर्ग का आरोप है कि सरकार व प्रशासन क्षेत्रवासियों को गुमराह करने में लगे हुए हैं। जिससे बड़ी साजिश की बू आ रही है। 

सोहना-गुरुग्राम एलिवेटेड मार्ग पर गाँव घामडोज में बने टोल टैक्स को लेकर क्षेत्रवासी गुस्से में हैं। जो उक्त टोल टैक्स को बेमानी करार दे रहे हैं। तथा सरकार व प्रशासन को कोस रहे हैं। क्षेत्रवासी मुद्दे को लेकर एकजुट हैं। तथा आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। जिसके लिए बुधवार को क्षेत्रवासी टोल स्थान पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। वहीं सोहना कस्बे के व्यापारी भी उक्त मुद्दे में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। तथा व्यापरिक संगठनों ने सोमवार, 4 अप्रैल को एक पंचायत आमंत्रित की है। जिसमें सभी व्यापारी वर्ग को बुलाया है। उक्त पँचायत में बड़ा निर्णय लिए जाने का अनुमान है। 

व्यापारी संगठन हुए एक

टोल मुद्दे पर कस्बे के व्यापार मंडल सोहना व व्यापार मंडल संघ एक जुट हो गए हैं। दोनों ही संगठनों ने टोल टैक्स मुद्दे को जनहित में करार दिया है। दोनों ही संगठनों के प्रधान अशोक गर्ग व मनोज बजरंगी ने संयुक्त रूप से बताया कि यह समस्या व्यापारी वर्ग के लिए ज्यादा घातक है। टोल संचालक जबरन टोल की वसूली कर रहे हैं। तथा व्यापारी वर्ग के साथ बदसलूकी भी करते हैं। जबकि व्यापारी शांति का परिचायक है। उन्होंने यह भी कहा है कि टोल बेरियर पर असामाजिक तत्वों का हर समय जमावड़ा रहता है। टोल संचालक ने जबरन वसूली करने के लिए बाउंसरों को भी तैनात किया है। जो कि सरासर गलत है।

पँचायत सोमवार 4 अप्रैल को

व्यापारी संगठनों ने सोमवार, 4 अप्रैल को शाम 6 बजे अग्रवाल धर्मशाला, अनाज मंडी में पँचायत आमंत्रित की है। जिसमें सभी व्यापारियों को बुलाया गया है। पँचायत में सभी पहलुओं पर विचार करके बड़ा निर्णय लिया जाएगा।

You May Have Missed

error: Content is protected !!