सोहना अनाज मंडी में सुविधाओं का अभाव, अधिकारी बेपरवाह

सोहना बाबू सिंगला

एक ओर जहाँ सरकार फसल की खरीदारी करने को तैयार है, वहीं सोहना अनाज मंडी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। आढ़ती व किसान सुविधाएं न होने से परेशान हैं। मंडी में समस्याओं को हल करने के लिए जागरूक नागरिक कई बार मार्किट कमेटी अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं किंतु आज तक भी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। ऐसा होने से अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान लग रहे हैं।

सोहना में गेहूँ फसल की खरीद एक अप्रैल से आरम्भ होगी। जिसकी खरीद हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा की जाएगी। सरकार ने गेहूँ खरीद के लिए न्यूनतम रेट 2015 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। सरकार ने खरीद के लिए टोकन प्रणाली लागू की है। वहीं दूसरी ओर अनाज मंडी में समस्याओं का अंबार है। जिनको आज तक भी हल नहीं किया गया है। 

विदित है कि सोहना अनाज मंडी को करीब पाँच दशक पूर्व स्थापित किया गया था। उक्त अनाज मंडी को सरकार द्वारा निर्धारित नियमों व ड्राईंग के तहत बनाया था। उक्त नियमों को सभी प्लाट धारकों को पालन करना था। परंतु मंडी को लोगों ने निजी भूमि समझ कर उपयोग करना शुरू कर दिया है। जिसके कारण इसकी सुंदरता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। 

ये हैं समस्याएं

सोहना अनाज मंडी में पीने का पानी, गंदे शौचालय, अतिक्रमण, अवैध निर्माण , गन्दगी आदि की समस्याएं प्रमुख रूप से बनी हुई हैं। जिनका समाधान आज तक भी नहीं हो सका है। सब्जी विक्रेताओं ने अनाज मंडी के फडों पर जबरन अवैध कब्जा किया हुआ है। जिसके कारण अनाज को रखने में परेशानी हो रही है। मंडी में पीने के पानी का वाटर कूलर खराब है। जिसके चारों ओर गन्दगी पसरी हुई है। किसानों व आढ़तियों को पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। लोगों ने आम रास्तों व फडों पर अवैध अतिक्रमण किया हुआ है। मंडी में निर्मित शौचालय गंदे पड़े हुए हैं। जिसके कारण काफी परेशानी हो रही है। 
चारदीवारी को तोड़ाअतिक्रमणकारियों ने अनाज मंडी की चारदीवारी को जबरन तोड़ कर आर पार रास्ते निकाल लिए हैं। जिससे आपराधिक घटनाएं घटित होने की संभावनाएं बढ़ने लगी हैं। 

क्या कहते हैं जागरूक नागरिक

सोहना कस्बे के जागरूक नागरिक व्यापार मंडल प्रधान अशोक गर्ग, उप प्रधान महेश जांगड़ा, व्यापारी अनुज गुप्ता, अजय सिंगला, विकास गुप्ता, एडवोकेट मनोज गोयल, चंदर मोंगिया, लाला तारा चन्द, अशोक गोयल, राजू मित्तल आदि ने मार्किट कमेटी अधिकारियों से तुरन्त ही समस्याओं का समाधान करने को कहा है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!