सोहना बाबू सिंगला

सोहना कस्बे में कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सफाई व्यवस्था चौपट होकर रह गई है। बाजारों व मौहल्लों में गन्दगी के ढेर लगे हुए हैं। जिनमें मक्खियाँ भिनभिना रही हैं। बाजारों में गन्दगी होने से वातावरण दूषित होकर रह गया है। दुकानदार भी बदबू के कारण दुकानदारी करने में असमर्थ हैं। वहीं डोर टू डोर कर्मचारियों ने भी कूड़े के ढेरों को नहीं उठाया है। उक्त कर्मचारियों ने भी हड़ताल में सफाई कर्मचारियों का समर्थन किया है। 

कस्बे में सरकारी विभाग कर्मचारियों की हड़ताल से जनजीवन अस्त व्यस्त होकर रह गया है। उक्त हड़ताल दो दिनों तक रहेगी। जिसमें कर्मचारी कार्य नहीं करेंगे। जिसके कारण सरकारी कार्यालयों में कार्य बाधित रहा। लोग अपने कार्य के लिए बैरंग ही लौट रहे थे। जिनका निदान करने के लिए कोई भी तैयार नहीं था। इसी क्रम में बिजली विभाग कर्मचारियों ने विभाग परिसर के अंदर धरना दिया तथा सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। जिसमें काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे। इसी प्रकार नगरपरिषद विभाग में सफाई कर्मचारियों ने भी धरना देकर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने कस्बे में सफाई का कार्य भी नहीं किया। जिसके कारण समूचा कस्बा दिन भर गन्दगी से सराबोर रहा। बाजारों व मौहल्लों में जगह जगह गन्दगी के ढेर लग गए थे। जिसमें पशु मुहं मार रहे थे। ढेरों में से बदबू उठ रही थी। हैरत की बात है कि परिषद में तैनात स्थायी के अलावा अस्थाई व डोर टू डोर कर्मचारी भी हड़ताल पर रहे। वहीं कर्मचारियों की हड़ताल से नागरिक परेशान दिखाई दिए। जिनके कार्य किसी भी सरकारी कार्यालय में नहीं हो सके थे।

डोर टू डोर का कटेगा वेतन …… नगरपरिषद कार्यालय में डोर टू डोर योजना में तैनात कर्मचारियों का 2 दिनों का वेतन काटा जाएगा। जिसकी पुष्टि परिषद कार्यकारी अधिकारी अतर सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि ऐसे कर्मचारियों का हड़ताल में शामिल होना असंवेधानिक है। जिसके कारण दो दिनों का वेतन काटा जाएगा।

error: Content is protected !!