-नारी शक्ति को समर्पित रहा नवकल्प फाउंडेशन का यह समारोह
-साल 2020 से की गई थी इस सबला सम्मान की शुरुआत

गुरुग्राम। पर्यावरण, शिक्षा, कला-संस्कृति, प्रकृति, नारी सशक्तिकरण, सेवा समेत नौ कल्पों के लिए काम कर रही संस्था नवकल्प फाउंडेशन की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में यहां द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में महिलाओं को समर्पित एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतरीन सेवाएं देने वाली 24 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

नवकल्प फाउंडेशन की ओर से इस समारोह को सबला सम्मान समारोह 2022 नाम दिया गया। संंस्था की ओर से वर्ष 2020 में सबला सम्मान देने की शुरुआत की गई थी। 2021 में कोरोना महामारी के कारण इस आयोजन को जनहित में रद्द कर दिया गया था। अब तीसरे साल में यह दूसरा भव्य समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल मुख्य अतिथि, आईएएस सोनल गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में शोभायमान रहीं। वहीं समारोह की अध्यक्षता द्रोणाचार्य महाविद्यालय के प्राचार्य डा. वीरेंद्र अंतिल ने की। मां सरस्वती को दीप प्रज्जवलन व वंदना के साथ समारोह की शुरुआत हुई। अस्मिता ने सभी का शाब्दिक स्वागत किया। इस आयोजन में श्री राम ज्वैलर्स, सिग्नेचर सत्वा का विशेष सहयोग रहा।

बेटियों को पारिवारिक सहयोग जरूरी: सोनल गोयल
आईएएस अधिकारी सोनल गोयल ने नारी शिक्षा पर भी उन्होंने बोलते हुए सभी महिलाओं को यह संदेश दिया कि बेटियों को अच्छी शिक्षा जरूर दें। बेटियों को अगर परिवार का सहयोग नहीं मिलता है तो वे समाज में पिछड़ सकती हैं। बेटियों को सिर्फ और सिर्फ सहयोग चाहिए, बाकी वे खुद को आगे बढ़ाने में समर्थ होती हैं। समाज की कुंठित बातों में आकर किसी को भी अपनी बेटियों को शिक्षा से वंचित नहीं करना चाहिए।

हर तबके की महिला का उत्थान करें: डा. वीरेंद्र
प्राचार्य डा. वीरेंद्र अंतिल ने कहा कि जब तक हम नीचे के तबके, गरीब वर्ग की महिलाओं को मुख्यधारा में नहीं लाते, तक तक नारी सशक्तिकरण की सार्थकता नहीं होगी। हर सामाजिक, शैक्षिक संस्था की यह जिम्मेदारी है कि वह हर स्तर की महिलाओं के उत्थान के लिए काम करे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दिया संदेश
इस समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक संदेश भी दिए। कार्यक्रम में अवनी शर्मा व अंकुर मुदगिल ने नारी सशक्तिकरण पर नृत्य नाटिका पेश की। जिसे सभी ने सराहा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर दीक्षा अरोड़ा, रूबी, फिजा, शशि, खुशी, सोनिया आदि ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसे सभी ने सराहा। टीन्स ऑफ गॉड की टीम में शामिल मौसमी, सानिया, अगम्या, पूजा, ममता, कुणाल, नैंस, दीपक, सुधीर ने नुक्कड़ नाटक पेश किया। संचालन अवनी शर्मा ने किया। मिशी भटनागर ने मां को समर्पित गीत पेश किया तो सभी भाव-विभोर हो गए। वैदिक कन्या स्कूल की छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर हरियाणा नृत्य किया। द्रोणाचार्य कालेज की संस्कृत प्रो. मीनाक्षी पांडे ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। समारोह में भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने के लिए किए गए कार्यक्रम व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में नवकल्प फाउंडेशन के सचिव डा. सुनील आर्य की ओर से संस्था के क्रियाकलापों के बारे में जानकारी दी गई।

इनकी उपस्थिति से सजा समारोह
समारोह में प्रो. आरके शर्मा, संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, नवीन गुप्ता एडवोकेट, राजकुमार गोयल एडवोकेट, रजनीश चड्ढा, कैटर्स एसो. के चेयरमैन नरेश चावला, लॉर्ड जीसस स्कूल के चेयरमैन रवि कांत, कला संस्कृति कल्प की संयोजिका मीनाक्षी सक्सेना, सिग्नेचर सत्वा की निदेशक सुमन अग्रवाल, शिवानी अग्रवाल, चावला कैटर्स के निदेशक कृष्ण चावला, बिल्डर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र यादव, समाजसेवी बलराज भड़ाना, प्रदीप मोदी, आरके अग्रवाल, विनोद गुप्ता, रोटरी क्लब से गौरव मंगला, अनुभव, अशोक शर्मा, भाजपा नेता मीनू शर्मा, बीड़ी शर्मा, न्यू गुरूग्राम से स्यानदेब बोस, समर्पण कला केंद्र की संचालिका ऋतु गुप्ता, उमा शर्मा, वर्षा शर्मा, अलका शर्मा, पदम चंद आर्य आदि उपस्थित रहे।

इन 24 महिलाओं को किया गया सम्मानित
इस समारोह में 24 महिलाओं को सबला सम्मान-2022 से सम्मानित किया गया। इसमें डा. मेधावी जैन, मंजू भारती, डा. पुष्पा अंतिल, जैनिथ चौधरी, अलका दलाल, सरस्वती क्षमानाथ, उमा यादव, रेणु कादयान, डा. सुशीला कटारिया, सरला कुमारी, मंजू शर्मा, संयम मराठा, सुचित्रा गुप्ता, पूजा ङ्क्षसह, डा. महिमा किलहोड़, साज प्रखर डागर, सुरुचि गोयल, किरण यादव, ममता यादव, सुमित्रा गोदारा, ज्योति गुप्ता, पूजा जाट्यान, सवनीत कौर के अलावा महिलाओं के गो ग्रीन क्लब शामिल रहे।  

error: Content is protected !!