जन स्वास्थ्य सुरक्षा व रोजगार सृजन प्राथमिकता : बोधराज सीकरी
जन औषधि केंद्र से होगा सेहतमंद व बेहतर भविष्य का सपना पूरा : सीकरी

गुरुग्राम। शुक्रवार, 11 मार्च 2022 को भारतीय जनता पार्टी की ओर से आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य श्री बोधराज सीकरी जो भाजपा कार्यकारिणी राज्य स्तर के सदस्य हैं और हरियाणा राज्य सीएसआर ट्रस्ट के उपप्रधान हैं, ने एक संगोष्ठी में भारतीय जन औषधि परियोजना की विस्तृत जानकारी भाजपा के कर्मठ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पार्षद ऑफिस सुशांत लोक गुरुग्राम में दी। जिसमें उन्होंने बताया कि अभी तक 8675 केंद्र भारत सरकार के प्रयास से पूरे देश में खुल चुके हैं जो पूर्ण रूप से ऑपरेशनल हैं।

बताया कि इन केंद्रों पर गुणवत्ता पूर्ण दवाई, कंज्यूमेबल और सर्जिकल आइटम भी दवाई के साथ-साथ उपलब्ध हैं और इन केंद्रों के कारण कई करोड़ रु की सेविंग लोगों की हो चुकी है। हम सबका कर्तव्य बनता है कि इन केंद्रों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें क्योंकि यहां पर ना केवल सस्ती दवाएं बल्कि गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध हैं और कई गरीब जन जानकारी के अभाव में इन केंद्रों की सेवा का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। उन्होंने आग्रह किया कि भाजपा के हर कार्यकर्ता का यह कर्तव्य है कि लोगों को इन केंद्रों की जानकारी पहुंचाएं ताकि सभी जन को इस सेवा का लाभ मिल सके।

बोधराज सीकरी ने बताया कि इस समय गुरुग्राम में 5 स्थानों पर जन औषधि के केंद्र खुल चुके हैं और जो युवा बेरोजगार हैं उन्हें आग्रह किया कि वो जगह चिन्हित कर इसके लिए अप्लाई करें। यहां पर 2.5 लाख रु का इंसेंटिव पैकेज मिलता था अब उसे सरकार ने 5 लाख रु कर दिया है। इसके अलावा महिलाओं, दिव्यांगों और एस सी – एस टी के लिए 2 लाख का अलग से इंसेंटिव सरकार ने घोषित किया है। इसकी जानकारी लोगों को मिलने के बाद उनमें काफी उत्साह दिखा।

इस गोष्ठी के बाद प्रश्न-उत्तर सेशन भी चला। जिसमें वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सभी प्रश्नों का उत्तर बोधराज सीकरी ने बखूबी दिया। आजकल जन औषधि पर एक सप्ताह का जगह-जगह भाजपा की ओर से कार्यक्रम चल रहा है। इसी श्रृंखला में बोधराज सीकरी की संगठन ने ड्यूटी लगाई थी।

वर्तमान वित्त वर्ष 2021-22 (31-01-2022) तक 751 करोड़ रु की इन केंद्रों ने सेल की है। जिसके कारण हमारे देश के सम्मानित गरीब नागरिकों की 4500 करोड़ रु की बचत हुई है। ये एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस सुविधा से नौजवान बेरोजगार लोगों को रोजगार भी मिलेगा और आम आदमी और गरीब जन को सस्ती व गुणवत्तापूर्ण दवाई भी प्राप्त हो सकेगी।

जन औषधि का लक्ष्य सेवा भी, रोजगार भी है। इस संगोष्ठी कार्यक्रम में पवन मलिक, मनोज, पी एन सिंह, अभिषेक गुलाटी, स्वाति टंडन, संजय टंडन, विष्णु खन्ना, वंदना जोशी, अनिल राव, मोहित कुमार, विजय गुप्ता, सिद्धू, भावना, नूतन, अशोक डबास, दीपचंद फौजी, मनोज यादव, राजेश यादव एवं अन्य गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!