सोहना बाबू सिंगला

सोहना नगरपरिषद सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सड़क पर आ गए हैं। जो दो दिनों तक भूख हड़ताल रखेंगे। भूख हड़ताल पर 11 कर्मचारी बैठे हुए हैं। जिसकी अध्यक्षता यूनियन प्रधान विक्रम सिंह कर रहे हैं। उक्त भूख हड़ताल गुरुवार को भी रहेगी। हड़ताल प्रदेश यूनियन के आदेश पर की गई है। 

बुधवार को सोहना नगरपरिषद के सफाई कर्मचारियों ने भूख हड़ताल आरम्भ कर दी है जो गुरुवार को भी रहेगी। उक्त हड़ताल लंबित मांगों को लेकर शुरू की गई है। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने वर्तमान सरकार को कर्मचारी विरोधी बतलाया है। आरोप है कि सरकार कर्मचारियों को बेवजह परेशान कर रही है। जिसके कारण कर्मचारी आहत हैं। हड़ताली कर्मचारी तीन मांगों को लेकर अड़े हुए हैं।

यूनियन के प्रधान विक्रम सिंह ने बताया कि सरकार सफाई कर्मचारियों की तीन मांगों को पूरा करने में असमर्थ है। जिसमें कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, पेंशन लागू करना, ठेकेदारी प्रथा समाप्त करना आदि शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण नहीं दिए जाते हैं। जिसके कारण कर्मचारी जान लेवा बीमारियों के रोगी बन रहे हैं। जिसके कारण कम आयु में ही कर्मचारी काल का ग्रास बन रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना तो आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

error: Content is protected !!