साठ करोड़ राशि से लोकसभा के रेतीले क्षेत्र की नहरों का होगा नवीनीकरण

भारत सारथी/ कौशिक

नारनौल। प्रदेश सरकार के सिंचाई विभाग ने लोकसभा क्षेत्र के तीनों जिलों की 17 नहरी परियोजनाओं को कायाकल्प करने का फैसला किया है। सांसद धर्मबीर सिंह के मांग पर एमओ ने इन योजनाओं के क्रियांवन के लिए 60 करोड़&2 लाख की भारी भरकम राशि जारी की है। जिससे जल्द ही जीर्ण-शीर्ण नहरों पर नवीनीकरण कार्य शुरु होंगे।

प्रदेश सरकार ने 1970 में दक्षिणी हरियाणा में रेतीले क्षेत्र को पेयजल व कृषि क्षेत्र को पानी उपलब्ध करवाने के लिए नहरों का निर्माण करवायाजिससे गांव गांव में नहरी पानी का विस्तार हुआ लेकिन मौजूदा समय में अधिकतर नहरें व माईनरें जीर्ण-शीर्ण हालत में होने के कारण उनके बार बारक्षतिग्रस्त होने फसलें बर्बाद होने की घटनाएं बढ रही हैं। 

पिछले वर्ष दादरी व भिवानी में सीएम मनोहर लाल के आगमन पर सांसद धर्मबीर सिंह ने उनको लोकसभा क्षेत्र की नहरों की हालत से अवगत करवाया तो उन्होंने उसी समय नहरी योजनाओं की सभी परियोजनाओं को एक कलम से पूरा करवाने की घोषणा की जिसके बाद बने अस्टीमेटों को आखिरकार स्वीकृति मिलते हुए भारीभरकम साठकरोड़ का पैकेज जारी किया गया है। इस राशि का अगले मार्च माह में टेंडर होने की उम्मीद है जिसके बाद छह माह में सभी योजनाएं पूरी होंगी।  

सदस्य जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति, महेंद्रगढ़ अश्वनी यादव एडवोकेट ने बताया कि दक्षिणी हरियाणा में भूमिगत जलस्तर में लगातार गिरावट आने से अब ट्यूबवैलों की बजाए नहरी पानीपर ज्यादा निर्भरता बढ़ेगी। सांसद धर्मबीर सिंह ने लोकसभा क्षेत्र की सभी नहरी परियोजनाओं के लिए सीएम मनोहर लाल को अवगत करवाया तो उन्होंनेउन्हें वाटरमैन की संज्ञा देते हुए उसी समय चार सौ करोड़ की राशि को स्वीकृत किया गया है जिसके प्रथम चरण की 17 नहरों के नवीनीकरण की राशिजारी हो गई है तथा शेष बची नहरों के लिए भी और पैसे आऐंगे जिससे किसानों व आमजन को स्व’छ पेयजल उपलब्ध रहेगा।

इन नहरों के नवीनीकरण के होंगे टेंडर
सांसद धर्मबीर सिंह के मांगपत्र पर सीएमओ कार्यालय से हरी झंडी मिलने के बाद जिन नहरों का बजट जारी किया गया है इनमें धनासरी माईनर केलिए 85 लाख 78 हजार, बधवाना माईनर के लिए 84 लाख 2 हजार, भागवी माईनर के लिए व 55 लाख 21 हजार, नौरंगाबाद माईनर के लिए 185 लाख 70 हजार, सतनाली फीडर के लिए व 1 करोड़, 47 लाख 47 हजार, सुरेहती माईनर के लिए 94 लाख 60 हजार, ढाणा माईनर के लिए 158 लाख &7 हजार, सांजरवास माईनर के लिए 492 लाख&5 हजार, चांग माईनर के लिए 141 लाख 78 हजार, स्याना माईनर के लिए 21 व लाख 81 हजार, दोचाना माईनर व बलावा सब माईनर के लिए 162 लाख 68 हजार, बधवाना माईनर के लिए 85 लाख 78 हजार, सिवानी माईनरों के पुल निर्माण केलिए 2&6  लाख 90 हजार, बास डिस्ट्रीब्यूटरी  के लिए 197 लाख 11 हजार, खानपुर डिस्ट्रीब्यूटरी के लिए 251 लाख 49 हजार, झूक गांव डिस्ट्रीब्यूटरी के लिए 102 लाख 27 हजार, पाथेड़ा डिस्ट्रीब्यूटरी के लिए 124 लाख 2 हजार की राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि प्रथम फेज में है तथा तीन चरणों में तीन सौ करोड़ की और राशि आने की उम्मीद है।

चार दशकों पूर्व बनी नहरों की सुध लेनी जरुरी
सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि दादरी, भिवानी, महेन्द्रगढ में भूमिगत जलस्तर में लगातार कमी को दूर करने के लिए नहरी पानी लाना जरुरी है। इसके लिए चार दशकों पर्वू निर्मित नहरों का पुर्ननिर्माण जरुरी है और इसके लिए उनके मांगपत्र पर प्रथम चरण में साठ करोड़ की राशि आई है जिसका मार्च माह में टेंडर करवाया जाएगा तथा बजट के बाद दूसरे चरण की बड़ी राशि की सौगात मिलेगी।

error: Content is protected !!