— चंद्र शेखर आजाद को किया कर वंदे मातरम का उद्घोष किया
-माथे पर लगाई प्रयागराज से लाई गई बलिदानी मिट्टी 

गुरुग्राम। महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्र शेखर आजाद के बलिदान दिवस पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने वंदे मातरम का उद्घोष कर बलिदानी को याद किया। फिरोजपुर झिरका में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता पहुंचकर कार्यकर्ताओं को चंद्र शेखर के साथ हजारों आजादी के मतवालों का बलिदान याद दिलाया। जीएल शर्मा ने कहा कि चंद्रशेखर केवल एक नाम नहीं बल्कि आजादी का एक विचार था। इस मौके पर उपस्थित जनसमूह ने प्रयागराज से लाई गई बलिदानी मिट्टी अपने माथे से लगाई और वंदे मातरम का उद्घोष किया। इसी के साथ सभी ने इस मिट्टी का अपने-अपने माथे पर तिलक कर स्वतंत्रता सेनानियों की गाथाओं को घर-घर पहुंचाने का संकल्प भी लिया। 

सबसे पहले जीएल शर्मा ने गणमान्य लोगों के साथ चंद्रशेखर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। जीएल शर्मा ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद असल में ऐसे विचार था, जिनके बिना आजादी की कल्पना नहीं की जा सकती थी। वो मजबूत इरादों और हौसलों के धनी थे, इसलिए उन्होंने जीवन भर आजाद रहने का प्रण लिया और आजाद ही रहे। उन्होंने अंग्रेजों की गोली से मरने से अच्छा खुद को गोली मारकर देश के लिए आजादी का सबसे बड़ा उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बलिदानों की उपेक्षा को लेकर पिछली सरकारों को कोसा और कहा कि आजादी केवल एक पार्टी और एक परिवार से नहीं बल्कि आजादी के लिए लाखों लोगों ने अपने प्राण न्यौछावर किए थे। 

उन्होंने कहा कि मजबूत देश समय की जरूरत है। देश भक्ति से देश को मजबूत नेतृत्व मिलता है और मजबूत नेता से देश मजबूत होता है। आज हमारा देश मजबूत हाथों में है। यूक्रेन और रूस युद्ध में भारत ने जैसी नीति अपनाई है, उससे पूरी दुनिया ही भारत की तारीफ कर रही है। यहां तक कि यूक्रेन और रूस भी भारत की तरफ ही उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। धनखड़ ने कहा कि यह भारत की मजबूती का ही उदाहरण है कि हम यूक्रेन से अपने हर व्यक्ति को सुरक्षित निकालकर लाने में कामयाब हो रहे हैं।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि स्वतंत्रता के लिए सब कुछ न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की गाथाएं हमें मजबूती प्रदान करती है। एक राष्ट्र को वहां के बलिदानियों की वीर गौरव गाथाएं मजबूत बनाती है। इसलिए हमें चंद्र शेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, राजगुरु जैसे सैकड़ों महान बलिदानियों की सची शौर्य गाथाएं हमारे बच्चों को पढ़ानी चाहिए।

किसान मोर्चा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में चंद्रशेखर आजाद के पौत्र  अमित आजाद,  किसान मोर्चा  जिलाध्यक्ष रमेश मानुवास, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र देशवाल, डॉक्टर महेंद्र गर्ग, जिल्ला महामंत्री शिव कुमार, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गर्ग, जिला प्रभारी किसान मोर्चा तेजपाल, कैप्टन देवी लाल, मंडल अद्यक्ष रमेश आर्य, यादराम, नंदलाल,   जिला मीडिया प्रभारी मनीष जैन, शिवा सोनी, संत डेरा समन्वय विभाग के महेश वशिष्ठ सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!