राष्ट्रीय बालिका दिवस पर झांसी की रानी एक प्रेरणा ग्रुप की ओर से आयोजित किया कार्यक्रम

राष्ट्रीय बालिका दिवस को मनाने के लिए 24 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि इसी दिन साल 1966 में इंदिरा गांधी ने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।

चरखी दादरी जयवीर फोगाट,  

24 जनवरी आज सोमवार को झांसी की रानी एक प्रेरणा ग्रुप की ओर से राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। झांसी की रानी एक प्रेरणा ग्रुप की ओर से एक माह से नौ साल तक की नवजात बालिकाओं को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 11 पॉलिसी करवा कर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। यह जानकारी देते हुए मोनिका जांगड़ा ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता झांसी की रानी एक प्रेरणा ग्रुप की संयोजिका प्रियंका प्रजापति ने की। प्रियंका प्रजापति और सेंट्रल बैंक के अधिकारी अजीत ने बताया कि जिले की ऐसी जरूरतमंद बालिकाओं को यह सुविधा दी जाएगी। यह बालिकाएं जब विवाह योग्य हो जाएंगी तब पॉलिसी के द्वारा परिवार के परिजनों को इसकी सहायता मिलेगी और यह मुहिम लगातार आने वाले कुछ समय तक चलती रहेगी।

इस मौके पर समाजसेवी रिंपी फौगाट ने बताया कि झांसी की रानी ग्रुप के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं की पॉलिसी का खाता खुलवाने की प्रशंसा की और बताया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस भारत में हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार ने साल 2008 में की थी। इस दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें ‘‘सेव दी गर्ल चाइल्ड, बालिकाओं के लिए स्वास्थ्य और सुरक्षित वातावरण बनाने सहित जागरूकता कार्यक्रम शामिल हैं।

राष्ट्रीय बालिका दिवस को मनाने के लिए 24 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि इसी दिन साल 1966 में इंदिरा गांधी ने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाए जाने का उद्देश्य समाज में बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। साथ ही उनके साथ होने वाले भेदभाव के प्रति भी लोगों को जागरूक करना है। भारत में लड़कियों की साक्षरता दर, उनके साथ भेदभाव, कन्या भ्रूण हत्या एक बड़ा मसला है। इस अवसर पर अनामिका, इशिका, नेहा, ज्योति, मोनिका, झांसी की रानी एक प्रेरणा ग्रुप आदि उपस्थित रहा।

You May Have Missed

error: Content is protected !!