-पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा ने गुरुग्राम में चार, प्रदेश में 50 स्थानों पर मनाई नेताजी की जयंती
-जयहिंद बोलकर किया गया नेताजी को नमन
-नेताजी ने सदा देशहित में लगाया अपना जीवन

गुरुग्राम। पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा की ओर से रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 जयंती शहर में चार स्थानों और प्रदेशभर में 50 स्थानों पर मनाई गई। इस दौरान विभाग प्रमुख नवीन गोयल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करके नेताजी को नमन किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

नेताजी की जयंती के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा की ओर से सिविल लाइन स्थित स्वतंत्रता सेनानी हॉल, देवीलाल कालोनी, मनोहर नगर और राजीव नगर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। तीन स्थानों पर नवीन गोयल पहुंचे। राजीव नगर में भारत विकास परिषद के सचिव डा. डीपी गोयल ने शिरकत की। नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित करके जयहिंद का नारा जब गूंजा तो माहौल देशभक्तिमय हो गया। ये पल नेताजी के प्रति बहुत बड़े सम्मान का सूचक बन गए। कभी सिर्फ रीत समझकर किए जाने वाले महापुरुषों की जयंती के कार्यक्रम रविवार को बहुत बड़ा उत्सव बन गए। इस अवसर पर नवीन गोयल ने कहा कि गीतों के साथ हमारी रीतों में भी देशभक्ति होनी चाहिए। तभी हम इस आजाद राष्ट्र के प्रति कुछ कर सकेंगे।

श्री गोयल ने कहा कि द्रोण नगरी गुरुग्राम में आजाद हिंद फौज (आईएनए) के नाम पर गुरुग्राम में किसी भी एक चौक का नामकरण होना चाहिए। लोगों ने उनकी इस मांग का हाथ उठाकर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि  नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अपना सारा जीवन देशहित में लगाया। देश की आजादी के लिए उन्होंने पूरी दुनिया में डंका बजाया। उनके एक आह्वान पर देश के लोग अपनी जान देने को तैयार हो जाते थे। तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का जब उन्होंने नारा दिया तो देश के लोग देश पर बलिदान देने को लालायित हो उठे। उन्होंने देश में एक नई चेतना को जागृत किया। श्री गोयल ने कहा कि आज वैसी ही देशभक्ति की जरूरत है। हमें व्यक्तिगत स्वार्थों को त्यागकर राष्ट्र प्रथम की भावना को खुद में और अपनी आने वाली पीढिय़ों में जागृत करना होगा। जब राष्ट्र प्रथम मानकर हम चलेंगे तो हमारा जीवन कामयाबी होगा। उन्होंने कहा कि नेता जी ने देश को आजाद कराने में जो भूमिका निभाई, जो कार्य उन्होंने किए, यह सब किताबों के माध्यम से भी और व्यक्तिगत तौर पर भी हमें पता होने चाहिए। हम अपनी आने वाली पीढिय़ों को देश के लिए कुछ करने के लिए तैयार करें। उनमें देशभक्ति का संचार करें।

नेताजी सुभाष प्रश्नोत्तरी पुस्तक का भी विमोचन
इस अवसर पर नेताजी पर प्रकाशित एक पुस्तक नेताजी सुभाष प्रश्नोत्तरी का विमोचन करके पुस्तक का वितरण किया गया। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति के अध्यक्ष कपूर सिंह दलाल ने लोगों का आह्वान किया कि हर साल इसी प्रकार से एकत्रित होकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाते रहेंगे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर आधारित एक कविता खूनी हस्ताक्षर सुना कर लोगों में जोश जगाया। समिति के महासचिव सूबेदार बिजेंद्र सिंह ठाकरान ने नेता जी की जीवनी पर प्रकाश डाला तथा स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति द्वारा किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने नेताजी सुभाष प्रश्नोत्तरी पुस्तक को हरियाणा के स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल करवाने की मांग की। समिति की तरफ  से लोगों को नेताजी के फोटो वाला बैज लगाया गया। समिति के मीडिया सचिव अतर सिंह संधू ने कहा कि पूरे देश में युवा देश की आजादी के लिए नेताजी के योगदान को हमेशा याद रखेगा। लेखराज सिंह राघव ने बताया कि यह समारोह हम हर साल इसे बेहतर तरीके से मनाने का प्रयास करेंगे। समिति के उपाध्यक्ष रोशन लाल यादव ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस अखंड भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने 21 अक्टूबर 1943 को आजाद हिंद सरकार की स्थापना की और 31 दिसंबर 1943 को अंडेमान निकोबार में तिरंगा झंडा फहराया। इस समारोह में भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गगन गोयल के अलावा हरि सिंह सनसनवाल, राष्ट्र दहिया, बलराज सिंह अहलावत, कर्मवीर कटारिया, सिंह राघव, प्रमिला चाहर, मोना यादव, हवा सिंह, वेद रामपुरा, बनवारी लाल सिंगला समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए।

मनोहर नगर में भी फहराया तिरंगा
नवीन गोयल ने मनोहर नगर में भी तिरंगा फहराकर नेताजी की जयंती मनाई। इस अवसर पर ललित क्रांतिकारी, सरोज क्रांतिकारी, जयभगवान दहिया, सुशीला, गिरजा, उषा देवी, जतिन धनराज खत्री, लाल सिंह कटारिया, जसबीर कटारिया, अक्षय रोहिल्ला, विकास बघेल, रवि प्रजापति, पंकज सेन, देवेंद्र चौहान, रमेश, कुलदीप शर्मा, कौशल, मयंक, दीपांशु, तनुज, तुषार समेत काफी लोग उपस्थित रहे।  

देवीलाल कालोनी में भी लोग बोले, जयहिंद
देवीलाल कालोनी में भी नेताजी की जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां नवीन गोयल ने नेताजी को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा प्रदेश सह-संयोजक राजेश गुलिया, भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री खेड़कीदौला मंडल रामपाल तंवर, आरडब्ल्यूए प्रधान लोहचब, मंदिर प्रधान श्रीराम, मनकामेश्वर मंदिर प्रधान विक्रम यादव, खुर्शीद, पवन यादव, मुकेश गुलिया, सुलेख खटाना आदि उपस्थित रहे।

राजीव नगर में डीपी गोयल ने किया नमन
राजीव नगर में भारत विकास परिषद के सचिव डा. डीपी गोयल ने नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर ज्योत्सना कलसन, वैशाली तोमर, सतबीर साहू, कुलदीप सिंह, जतन बसोया, धर्म सिंह, नर सिंह, नेमी चंद, जुगेश कुमार, विकी खटाना, पप्पू शर्मा, धर्मेंद्र यादव कल्ली, प्रवीण कुमार, पिंटू, सोनू, सुनील राव, सुरेश, चौटाला, यशपाल, सुल्तान, सूरज, भरत यादव, पारस बख्शी, राजकुमार शर्मा, मोहन लाल सैनी, शांति प्रकाश शर्मा, मोहित वर्मा, ऊषा वर्मा, राजू, रंजीत, सुरेंद्र सिंह, वर्मा जी प्रधान, सुमन, कृष्ण रोहिल्ला, राजेंद्र धोबी प्रधान, महेंद्र आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!