वार्डबंदी का काम होने जा रहा है शुरु, नगर निगम क्षेत्र में वार्डों की संख्या में हो जाएगी वृद्धि

गुडग़ांव, 14 जनवरी (अशोक): नगर निगम क्षेत्र का दायरा काफी बढ़ गया है। वर्तमान में निगम के 35 वार्ड हैं, लेकिन अब वार्डबंदी हो जाने से इनकी संख्या 40 तक होने की आशा भी व्यक्त की जा रही है। नगर निगम क्षेत्र में वार्डबंदी का काम शीघ्र ही शुरु हो जाएगा।

जानकारों का कहना है कि इसके लिए गत माह टैंडर भी हो गए थे और इसी सप्ताह एक एजेंसी को सर्वे का काम भी दे दिया गया है। आगामी 5 माह में वार्डबंदी की जानी निश्चित की गई है। गत वर्ष नगर निगम क्षेत्र में निगम क्षेत्र से लगते दर्जनभर गांवों को नगर निगम क्षेत्र में शामिल किया गया था और साथ ही हुडा के आवासीय सैक्टर भी निगम क्षेत्र में शामिल किए गए थे जिस कारण से वार्डबंदी होनी जरुरी
है ताकि इन क्षेत्रों में भी विकास कार्य कराए जा सकें। बताया जाता है कि सर्वे करने वाली एजेंसी डोर टू डोर सर्वे करेगी। इससे ही अनुमानित
जनसंख्या का पता चल सकेगा। सर्वे में सामान्य, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग का भी सर्वे हो जाएगा। सर्वे का काम शीघ्र ही शुरु होने जा रहा है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!