गुरुग्राम – भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुग्राम में भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में बोलते हुए कहा है कि किसान हित भाजपा नीत केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। भाजपा किसान मोर्चा कार्यकारिणी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एव सांसद राजकुमार चाहर जी के नेतृत्व में अपेरल हाउस सेक्टर-44 गुरुग्राम हरियाणा में विधिवत संपन्न हुई।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का उद्घाटन सत्र केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जी के कर कमलों से दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ हुआ। समापन सत्र कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के उद्बोधन के साथ आरंभ हुआ। भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में संगठनात्मक विषयों पर हम सबके अभिभावक मार्गदर्शक माननीय बीएल संतोष जी महामंत्री संगठन का मार्गदर्शन मिला। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने भी पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया और सम्मान स्वरूप हुक्का भेट किया।

भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने अपने उद्बोधन में किसान मोर्चा द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों किसान ट्रैक्टर रैली, सेवा ही संगठन के तहत हेल्प डेस्क लगाने, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को किसान जवान सम्मान दिवस के रूप में मनाने के लिए भाजपा किसान मोर्चा को बधाई व शुभकामनाएं दी। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी ने किसान कल्याण में हितों के लिए प्रतिबद्ध यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को भी आत्मनिर्भर किसान आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए अनेक योजनाओं जैसे सॉइल हेल्थ कार्ड ,प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना,प्रधानमंत्री किसान फसल बीमा योजना, नीम कोटेड यूरिया प्रधानमंत्री मानधन योजना के लिए साधुवाद दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी ने कहा कि भाजपा केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में किसान हैं । श्री नड्डा जी ने गौ आधारित प्राकृतिक खेती प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल का स्वागत किया उन्होंने प्राकृतिक खेती पर किसान मोर्चा को देश भर में सेमिनार कराने हेतु सुझाव दिया।

भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद श्री राजकुमार चाहर जी ने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को किसान कल्याण व कृषि विकास के लिए किए गए अनेक कार्यों के लिए धन्यवाद दिया। श्री राजकुमार चाहर जी ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में विभिन्न संगठनात्मक विषय पर चर्चा हुई और भाजपा किसान मोर्चा ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर संकल्प भी लिए।

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर भाजपा किसान मोर्चा किसान ग्राम पंचायत स्तर पर किसानों ग्राम पंचायत संयोजक नियुक्त करेगा।

भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री राजकुमार जी ने कहां की भाजपा किसान मोर्चा कृषि क्षेत्र में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए किसानों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु FPO व प्राकृतिक खेती पर सेमिनार आयोजित करेगी। साथ ही भाजपा किसान मोर्चा जिन प्रदेशों में भाजपा विपक्ष में है उन प्रदेशों में किसान हित के मुद्दों को लेकर प्रदेश में जिला स्तर पर सरकार के खिलाफ आंदोलन कर किसानों की आवाज को बुलंद करेंगे।

भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजकुमार चाहर जी ने कहा विपक्षी दल किसानों के नाम पर केवल वोट बैंक पाने की राजनीति करते हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लगातार किसान हित में कार्य कर रही है, भाजपा किसान मोर्चा संगठन केंद्र सरकार व किसानों के बीच एक सेतु के रूप में अपनी भूमिका निभाएगा।

भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में माननीय बीएल संतोष जी महामंत्री संगठन का संगठनात्मक विषयों पर विशेष मार्गदर्शन रहा जिसमें उन्होंने भाजपा किसान मोर्चा संगठन को राष्ट्रीय स्तर से मंडल स्तर तक कैसे मजबूत व सशक्त बनाया जाए ऐसे विभिन्न मुद्दों पर विशेष मार्गदर्शन दिया।

भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए माननीय केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार द्वारा किसान व कृषि विकास क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की चर्चा की और उन्होंने भाजपा किसान मोर्चा से कहा कि भाजपा किसान मोर्चा सरकार की जन हितैषी योजनाओं को जन जन जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें।

error: Content is protected !!