बाबा सिद्ध नाथ कृषि फार्म प्राचीन समाधि स्थल पर महंत बंशी पुरी जी महाराज के सानिध्य में वेदपाठी ब्राह्मणों को गर्म वस्त्र किए वितरित….

महंत बंशी पुरी जी द्वारा जनकल्याण की भावना से समय समय पर अनुष्ठान कन्या पूजन और जरूरतमंदों को भोजन, शिक्षा एवं चिकित्सा पर दिया जाता है विशेष ध्यान।

कुरुक्षेत्र :- धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के गांव सिरसला में स्थानेश्वर महादेव मन्दिर के बाबा सिद्ध नाथ कृषि फार्म प्राचीन समाधि स्थल में विश्व बंधुत्व जन कल्याण हेतु महा रुद्राभिषेक , सुंदरकांड पाठ हुआ व हवन यज्ञ भंडारा एवं वेदपाठी ब्राह्मणों को मन्दिर के महंत बंशी पुरी जी महाराज के सानिध्य में जर्सी वितरण की गई। धर्मनगरी के विद्वत संत समाज ने की शिरकत की महंत बंसीपुरी जी महाराज ने कहा कि श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी का ध्येय जनकल्याण व समाज में सद्भाव रहता है।

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव समापन अवसर पर चल रहे कार्यक्रमों की कड़ी में विश्व बंधुत्व जन कल्याण हेतु हुए हवन यज्ञ- भंडारा व जर्सी वितरण समारोह में धर्मनगरी के विद्वत संत समाज ने शिरकत की

महंत बंसी पुरी ने कहा कि सलारपुर स्थित बाबा सिद्धनाथ की प्राचीन व चैतन्य समाधि है यहां भंडारा करने व पूजा पाठ की पुरानी परंपरा रही है इसी अनुसार और इलाके व आसपास के सब समुदाय के लोगों की सुख समृद्धि मंगल कामना हेतु पूजा अर्चना यज्ञ, अनुष्ठान व भंडारा किया गया है ताकि विश्व बंधुत्व रहे तथा संपूर्ण विश्व का कल्याण हो।

इस अवसर पर अरुणाय मन्दिर के महंत विश्वनाथ गिरि, लक्ष्मी नारायण मन्दिर के महंत विजय गिरि,मां बगुलामुखी धाम के महंत भीम पुरी, महंत जगन्नाथ पुरी,महंत चमन गिरि, गोविंदा आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि, महंत चमन गिरि, महंत लक्ष्मी नारायण पुरी, षडदर्शन साधुसमाज के संगठन मंत्री वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक,शिवशक्ति पीठ अरुणाय के स्वामी वेद पुरी, स्वामी अनूप गिरि, स्वामी रोशन पुरी,स्वामी खड़ांग पुरी,महंत विशाल दास, कुरुक्षेत्र संस्कृत वेदपाठशाल के आचार्य नरेश कौशिक,पण्डित जय पाल शास्त्री, हंस राज कालड़ा, प्रेम मदान, दर्शन पाहवा ,शम्मी व महिला मंडली इत्यादि मौजूद रहे।

You May Have Missed