134ए के तहत छात्रों के प्रवेश की सूची जारी

पूरे प्रदेश में 41 हजार 680 छात्र हैं सूची में शामिल

गुडग़ांव, 17 दिसम्बर (अशोक): नियम 134ए के तहत निजी स्कूलों में गरीब वर्ग के छात्रों के प्रवेश के लिए शिक्षा विभाग द्वारा नई सूची जारी कर दी गई है। पूरे प्रदेश में 41 हजार 680 छात्रों का निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए चयन किया गया है।

यह जानकारी निर्धन छात्रों को निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाने की कार्यवाही में जुटे वरिष्ठ अधिवक्ता कैलाशचंद ने दी है। उनका कहना है कि गत दिवस उन्होंने शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों से पत्र लिखकर आग्रह किया था कि चयनित किए गए छात्रों की सूची जारी की जाए।

उन्होंने बताया कि अंबाला जिले में 1973, भिवानी 2186, चरखी-दादरी 3266, फरीदाबाद 2279, फतेहाबाद 1382, गुडग़ांव 1570, हिसार 3268, झज्जर 2160, जींद 1914, कैथल 2299, करनाल 2760, कुरुक्षेत्र 2274, महेंद्रगढ़ 1206, नूंह 726, पलवल 1675, पंचकूला, 445, पानीपत 2067, रेवाड़ी 2151, रोहतक 1797, सिरसा 1387, सोनीपत 2544, यमुनानगर 1970। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा हिसार व सबसे कम पंचकूला में इस नियम के तहत छात्रों का चयन किया गया है। इन छात्रों को प्रवेश के लिए स्कूल भी अलॉट कर दिए गए हैं।

You May Have Missed

error: Content is protected !!