बार एसोसिएशन के चुनाव में बंशीलाल यादव बने प्रधान

महेंद्रगढ़ : सुरेश पंचोली

महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुए। जिसमें प्रधान पद के लिए बंशीलाल यादव ने 20 वोट से विजय घोषित किया गया। वहीं सचिव पद के लिए अजय नेहरा एक वोट से विजय घोषित किए गए।

चुनाव अधिकारी एडवोकेट सतीश कुमार व एपीओं राजबीर यादव एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधान के पद के लिए 202 वोटों में से 198 वोट पोल हुए जिसमें एक वोट कैसिंल हुआ। बंशीलाल यादव को 99 वोट व अशोक कुमार को 79 वोट मिले व 19 वोट सतबीर को मिले। सचिव पद के लिए अजय नेहरा को 99 वोट व सुबोध एडवोकेट को 98 वोट मिले।

चुनाव अधिकारी ने बताया कि उपप्रधान पद के लिए निर्वरोध बबलू एडवोकेट को चुना जा चुका है। सह सचिव के लिए विनय एडवोकेट, खंजाची के लिए सतीश कुमार डागर को चुना जा चुका है। बंशीलाल एडवोकेट का यी नौंवा चुनाव था जिसमें वह चार बार प्रधान के पद पर रह चुके है। बंशीलाल की यह पांचवी बार जीत है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!