फूल बरसाकर किया गया किसान मज़दूर विजय यात्रा का स्वागत

किसानों ने धूमधाम से निकाली किसान-मज़दूर विजय यात्रा।
गुरुद्वारा के सामने फूल बरसाकर किया गया किसान मज़दूर विजय यात्रा का स्वागत।
गुरुद्वारा के सामने किसान नेताओं को सरोपा भेंट करके किया गया अभिनंदन।
किसान नेताओं ने गुरूद्वारे में टेका मत्था और लिया आशीर्वाद।
किसान आंदोलन में सहयोग एवं समर्थन के लिए किया सभी का हार्दिक धन्यवाद।
गुरुग्राम के इतिहास में सबसे बड़ा और मज़बूत आन्दोलन
किसान आंदोलन की ऐतिहासिक जीत में सहयोग एवं समर्थन के लिए सभी गुरुग्रामवासियों का हार्दिक धन्यवाद-चौधरी संतोख सिंह।
संयुक्त किसान मोर्चा के पाँच मेम्बर कमेटी के सदस्य युद्धवीर सिंह भी शामिल हुए किसान मज़दूर विजय यात्रा में।

गुरुग्राम।दिनांक 15 दिसंबर 2021 – संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन की ऐतिहासिक जीत पर गुरुग्राम में धूमधाम से किसान मज़दूर विजय यात्रा निकाली गई।किसान मज़दूर विजय यात्रा में गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति एवं सदस्यगण तथा 36 बिरादरी के गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।सभी किसान अपने-अपने ट्रैक्टरों,गाडियों,मोटरसाइकल तथा स्कूटी के साथ किसान-मज़दूर विजय यात्रा में शामिल हुए।

जनता में किसान मज़दूर विजय यात्रा के प्रति भारी उत्साह एवं जोश था।किसान मज़दूर विजय यात्रा 4.15 से शुरू होकर 7.00 बजे तक चली। किसान मज़दूर विजय यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया।राजीव चौक पर फ़ुटओवर ब्रीज़ से किसान मज़दूर विजय यात्रा पर फूल बरसाकर स्वागत किया गया।

गुरुद्वारा के सामने किसान मज़दूर विजय यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। हाँ किसान विजय यात्रा पर फूल बरसाए गये तथा किसान नेताओं को सरोपा भेंट किया गया।किसान नेताओं ने गुरूद्वारे में जाकर मत्था टेका और आशीर्वाद लिया।

किसान-मज़दूर विजय यात्रा किसान धाम धरनास्थल से आरंभ होकर राष्ट्रीय राजमार्ग राजीव चौक से पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सामने से हरीश बेकरी से गुरुद्वारा रोड होते हुए सिविल अस्पताल के सामने से डाकखाना चौक होते हुए सेक्टर चार सात के सर्कल से न्यू रेलवे रोड होते हुए न्यू कॉलोनी मोड़ से पटौदी चौक से 4-8 मरला से पुलिस चौकी के साथ से बेरीवाला बाग से होते हुए वापस किसान धाम धरनास्थल पर समाप्त हुई।किसान मज़दूर विजय यात्रा के दौरान संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने सभी गुरुग्राम वासियों का किसान आंदोलन में सहयोग एवं समर्थन करने के लिए हार्दिक धन्यवाद किया।

गुरुग्राम में किसानों की माँगो के समर्थन में 28 दिसंबर 2020 से लगातार 353 दिन से चले आ रहे अनिश्चितकालीन धरने का समापन किसान एकता ज़िंदाबाद के नारों के साथ किया गया।इस अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम ने संकल्प लिया कि वो जनहित के मुद्दों को हल करवाने के लिए कार्य करते रहेंगे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!