गुरुग्राम – आज भाजपा किसान मोर्चा गुरुग्राम के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में जिला कार्यालय बादशाहपुर गुरुग्राम में भाजपा किसान मोर्चा गुरुग्राम के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई l जिसमें आगामी 19 दिसंबर 2021 को अप्रोल हाउस सै. 44 गुरूग्राम मे भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की तैयारियों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक मे भिन्न भिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।

किसान मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री डा.सम्बू ने बताया की राष्ट्रीय कार्यकरणी मे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा , राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष जी , नरेन्द्र तोमर कृषि मंत्री , किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चहार , प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ , ओर देश भर से किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओर प्रदेश पदधिकारी भाग लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह मांढी ने विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कर के कार्यकर्ताओं को व्यवस्था की जमेदारी दी गई l साथ ही बैठक को सफल, सुचारू और भव्य बनाने के लिए सभी को प्रेरित भी किया l मनोज यादव राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को सोशलमीडिया की महत्त्व को बताया ओर सोशलमीडिया की मुख्य जुमेवारी लगाई।

इस बैठक मे मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर शंभू,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मनोज यादव, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष विपुल त्यागी, हरियाणा भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ कार्यक्रम के प्रमुख सुनील राव, जिला उपाध्यक्ष कर्म चंद,दिनेश कुमार, गजराज तवर जिला महामंत्री मुकेश यादव जैलदार , अमरचंद पवार, नवीन चौहान, सतपाल राघव जिला कोषाध्यक्ष सीताराम सिंगल, कार्यकारिणी सदस्य स्नेह लता ओम प्रकाश यादव , सतीश कुमार , नवीन यादव आईटी सेल प्रमुख शिव कुमार एवं अमिय कुमार, सभी मंडलों के अध्यक्ष उनके महामंत्री और पुरी व्यवस्था मे लगे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!