गुरूग्राम – आज प्रधानमंत्री ने मन की बात से देश को संबोधित किया कितनों ने सुना कितनों ने नहीं सुना यह हम नहीं बता सकते लेकिन जो सूचनाएं हम तक आती हैं उनसे अनुमान अवश्य लगा सकते हैं किसान सेल के प्रदेश अध्यक्ष का प्रेस नोट या कहें विज्ञप्ति हमारे पास आई और उसमें उन्होंने अपनी कई फोटो डाल रखी हैं 1 फोटो में उनके साथ उनके परिवार के और उनके संगी- साथी 15-20 लोग दिखाई दे रहे है.

इसकी सफाई के लिए उन्होंने अपने प्रेस नोट में लिखा है कि हमारा संदेश 400 बूथों पर था कि 10 से 15 व्यक्ति मोदी जी की बात सुने अब प्रश्न उठता है हरियाणा के गांव की वह महिलाएं हैं जो चूल्हा चौकी से अधिक कम ही सोच पाती हैं वह मोदी जी के मन की बात सुन रही है इन बातों से अनुमान आप लगाइए की मोदी जी की लोकप्रियता कितनी है या किसान मोर्चा अध्यक्ष मोदी जी के नाम पर अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए यह सब कर रहे हैं.

पिछले महीने प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनकर का जन्मदिन था और मोदी के मन की बात सुनने के बजाय चेयरमैन सा प्रदेश अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने गए थे

उनकी विज्ञप्ति में कहीं भी प्रदेश अध्यक्ष या जिला अध्यक्ष का नाम नहीं है खैर जो भी है फैसला आपको करना है मैं आपके सामने उनकी विज्ञप्ति हूबहू रख रहा हूं.

भाजपा किसान मोर्चा गुरूग्राम के कार्यकर्ताओं ने गांवो में किसानों के साथ सुनी मोदी की मन की बात। विरेन्द्र यादव चेयरमैन

विरेन्द्र यादव चेयरमैन जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा गुरूग्राम ने बताया कि किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला गुरूग्राम के 15 मण्डलों मे लगभग 400 बूथों पर पांच हजार लोगों के साथ मोदी के मन की बात गांवों में सुनी किसानों के साथ।भाजपा किसान मोर्चा जिला गुरूग्राम ने तय किया था कि किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर कम से कम 10 से 15 लोगों के साथ मोदी के मन की बात सुनेंगे। इसी लक्ष्य के पाने के लिए सभी कार्यकर्ता पुरे उत्साह और जोश के साथ मोदी के मन की बात को किसानों के साथ सुना।

विरेन्द्र यादव चेयरमैन ने बताया कि मे स्वयं पटोदी विधानसभा मे अपने पैतृक गांव खेडा खुरमपुर मे बूथ न. 9 पर गाँव मे किसानों के साथ मोदी की मन की बात सुनी। ओर लोगों को केन्द्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं आयुस्मान योजना , किसान फसल बीमा योजना , जन धन योजना , किसान क्रेडिट कार्ड , पशु धन क्रेडिट कार्ड आदि योजनाओं की जानकारी दी।

गाँव खेडा खुरमपुर के किसान सुरेश यादव , ओमप्रकाश , सतेन्द्र यादव ,सहीराम ,राजेश , लक्ष्मण , प्रमेन्द्र , सुभाष , जितेन्द्र ने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का धन्यवाद व्यक्त किया की प्रधानमंत्री मोदी जी हर महीने देश के लोगों से मन की बात के माध्यम से प्रतिभावान लोगों से रूबरू कराते हैं ओर नई नई जानकारी किसानों को देते है ओर लोगों के सुझाव लेते है।

error: Content is protected !!