पालड़ी में कांग्रेस पार्टी ने जन जागरण अभियान के दौरान सरकार को घेरा

चरखी दादरी जयवीर फोगाट

24 नवंबर,सरकार के उदासीन रवैया के चलते गांवों में जन समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। एक और ग्रामीण इनके चलते परेशान हैं वहीं सत्ताधारी राज के नशे में मस्त हैं। यह बात अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयुक्त समन्वयक राजू मान ने उपमंडल के गांव पालड़ी में कांग्रेस पार्टी के जन जागरण अभियान के दूसरे दिन ग्रामीणों की अलग अलग समूह बैठकों को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ जाने वाले मुख्य मार्ग पर कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। उड़ती धूल से प्रदूषण के कारण लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। गांव की मुख्य फिरनी में कीचड़ और पानी भरने के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो रखा है। उन्होंने सरकार से बधवाना में कृषि विकास अधिकारी नियुक्त करने की भी मांग की।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने बहुत पहले नोटबन्दी और जीएसटी के दुष्परिणामों के बारे में सरकार को आगाह किया था जिसका खामियाजा जनता अभी तक भुगत रही है। काम धंधे जो चौपट हुए थे अभी तक पूरी तरह पटरी पर नहीं लौटे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोरोना महामारी के बारे बहुत पहले सरकार को कहा था लेकिन उस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान अलोकतांत्रिक तरीके से मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार गिराने पर था और फलस्वरूप देरी से लोकडाउन लगाने के कारण सैकड़ों लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

मान ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की रिकॉर्ड तोड़ कीमतों के कारण रोजमर्रा की चीजों के दाम दुगुने हो गए हैं। गरीब और मध्यम वर्ग के लिए अपने बच्चे पालने मुश्किल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार के कुप्रबंधन के कारण इस सरकार के कार्यकाल में दूसरी बार थानों में खाद बंटी है।

इस अवसर पर  पूर्व सरपंच सहीराम जावा, पूर्व सरपंच मांगेराम, राजकुमार यादव, राजेंद्र थानेदार, रविन्द्र यादव, चंद्रभान, ताराचंद, सुल्तान, सुमित्र, धर्मपाल, रोशन मास्टर, सुरेश शर्मा, जागेराम, वीरेंद्र, कृष्ण पंच, धर्मवीर मास्टर, रमेश शर्मा, श्रीराम, लालचंद, निहाल सिंह, ओम प्रकाश, सज्जन, फूल सिंह नंबरदार, हमीर यादव, वेद प्रकाश, कंवर सिंह, सुभाष नंबरदार, महिपाल, दिलीप, श्रीचंद, साधु राम, विनोद, राजबीर, शेर सिंह, कश्मीर इत्यादि मौजूद थे।

error: Content is protected !!