-सिद्धेश्वर मंदिर में की गोवर्धन पूजा

गुरुग्राम। विधायक सुधीर सिंगला ने शुक्रवार को शहर में कई कार्यक्रमों में शिरकत की। इसमें धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम शामिल रहे। सबसे पहले उन्होंने कादीपुर सेक्टर-10 स्थित पार्क के जीर्णोद्धार का शुभारंभ किया। उसके बाद प्राचीन शिव मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की पूजा-अर्चना में भाग लिया। मंदिर में भंडारा भी आयोजित किया गया। विधायक ने यहां सिद्धेश्वर मंदिर में गोवर्धन पूजा भी की और फिर स्वयं प्रसाद वितरण करके इसकी विधिवत शुरुआत की।

सेक्टर-10 में पार्क के जीर्णोद्धार कार्यक्रम में उनके साथ आरएसएस से हरीश, भाजपा नेता अनिल यादव, पार्षद अश्विनी शर्मा, ब्रह्म यादव, सुभाष सिंगला, सुनील कुमार, एमआर लारोइया, 18 गांव के प्रधान जगपाल जैलदार, 360 गांव के प्रधान महेंद्र ठाकरान, सतेंद्र चौहान समेत काफी लोग उपस्थित रहे। उन्होंने शिव मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पूजा अर्चना करने के दौरान कहा कि हमारा समाज और संस्कृति धर्म-कर्म की रीतियों पर चलता है। हमारे देश में ही सबसे अधिक त्योहार मनाए जाते हैं। हम चाहे किसी भी समाज में रहते हों, लेकिन हमारी धर्म के मामले में सर्वे भवंतु सुखिन: सर्वे संतु निरामय: की सोच रहती है। यानी सब जन सुखी रहें, सब जन निरोगी रहें। ऐसी सोच के साथ हम जानने वालों और अनजाने लोगों के लिए भी कामना करते हैं। उन्होंने आयोजकों को धार्मिक कार्यक्रम के लिए बधाई दी।
सिद्धेश्वर मंदिर में विधायक सुधीर सिंगला ने गोवर्धन पूजा की। यहां पूरे विधि-विधान के साथ यह पर्व मनाया गया। भव्य तरीके से गोवर्धन की प्रतिमा बनाई गई थी। भजनों के साथ आराधना करने के बाद यहां भव्य आरती की गई। इसके बाद विधायक ने सिद्धेश्वर स्कूल प्रांगण से अन्नकूट का प्रसाद वितरण कार्य शुरू किया।

विधायक सुधीर ङ्क्षसगला ने कहा कि गोवर्धन पूजा का महत्व श्रीकृष्ण जी से जुड़ा है। गोवर्धन पर्वत का दिन गिरीराज पर्वत और भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। दिवाली की तरह कई क्षेत्रों में इस दिन का विशेष महत्व होता है। गोवर्धन बनाकर उसकी पूजा करने के साथ गऊ माता की पूजा भी की जाती है। यह हमारी संस्कृति का हिस्सा है। इसे हमें आगे बढ़ाते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी त्योहार हमें आपसी वैर भूलाकर एकता के सूत्र में पिरोने का काम करता है। सिद्धेश्वर मंदिर में आरएसएस के प्रांत प्रचारक पवन जिंदल, सिद्धेश्वर स्कूल के प्रधान रामअवतार गर्ग बि_ू समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!