ब्रह्माकुमारीज़ ने हर्षाेल्लास से मनाया गया दीपावली का पावन पर्व.
ज्ञान का दीपक प्रदान करता है मानव को उज्जवल एवं दिव्य राह

फतह सिंह उजाला
गुरूग्राम । 
दीपावली जिसे हम प्रकाशोत्सव भी कहते हैं, वास्तव में ज्ञान प्रकाश का यादगार है। ज्ञान को रोशनी भी कहा जाता है। ज्ञान ही वो दीपक है, जो मानव को उज्ज्वल एवं दिव्य राह प्रदान करता है। उक्त विचार ब्रह्माकुमारीज़ के अतिरिक्त महासचिव बी.के.बृजमोहन ने ओम शन्ति रिट्रीट सेन्टर में दीवाली के पावन पर्व पर आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम में अपनी शुभकामनायें देते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि जब आत्मा रूपी दीपकों की रोशनी लगभग बुझ जाती है अथवा आत्माओं की स्थिति सतोप्रधान से तमोप्रधान हो जाती है, तब स्वयं परमात्मा दिव्य रूप से अवतरित हो, मनुष्य आत्माओं को ज्ञान प्रकाश द्वारा पुनरू वास्तविक स्वरूप में ल जाते हैं।

ओम शान्ति रिट्रीट सेन्टर की निदेशिका आशा दीदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि दीवाली ब्रह्माकुमारीज़ संस्था के स्थापना दिवस के रूप में भी मनाया जाती है। उन्होंने कहा कि वास्तव में दीवाली हमारी सतयुगी दुनिया का यादगार है। यही भारत जब सम्पूर्ण रूप से सुख-शान्ति सम्पन्न था। जहाँ हर दिन ही दीवाली थी। उन्होंने कहा कि दीपावली को सभी नये कपड़े पहनते हैं और मिठाईयाँ बाँटते हैं। जिसका आध्यात्मिक अर्थ है कि कलियुगी पुरानी दुनिया के महापरिवर्तन के बाद सतयुगी नई दुनिया का आगमन होता है। मिठाई आपसी मधुर सम्बन्धों की प्रतीक है। इस अवसर पर विशेष रूप से राजयोगिनी गीता दीदी ने अपने आशीर्वचन व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन में चलने के लिए लाइट और माइट की ज़रूरत होती है। उन्होंने कहा कि लाइट का अर्थ हल्का भी होता है। उन्होंने कहा कि जितना हम मन से हल्के रहते हैं, उतना ही सदा खुशी और उत्साह में रहते हैं।

इस अवसर पर शुक्ला दीदी, चक्रधारी दीदी, पुष्पा दीदी एवं विजय दीदी ने भी कार्यक्रम में सभी को दीपावली की शुभकामनाएँ प्रदान की। कार्यक्रम में गीत, नृत्य एवं डायलॉग के द्वारा भी दीपावली की शुभकामनाएँ दी गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से सुप्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतकार एवं गीतकार पण्डित बृजेश मिश्रा ने अपनी बहुत सुन्दर प्रस्तुतियाँ दी। अनेक एक्टिविटीज द्वारा भी सबका मनोरंजन हुआ। कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित करके सबने एक-दूसरे को दीवाली की बधाईयाँ दी।  दिल्ली एवं एन.सी.आर से काफी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम का संचालन बी.के.ख्याति एवं बी.के.हुसैन ने किया।

error: Content is protected !!