दीपावली के दिन किसान आंदोलन में 700 से ज़्यादा शहीद हुए किसानों की स्मृति में दीप जलाकर दी गई श्रद्धांजलि।
काले क़ानून रद्द होंगे तभी मनेगी असली दीपावली।

गुरुग्राम। 04.11.2021 – संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि आज गुरुग्राम में किसान धरना स्थल पर दीपावली के दिन किसान आंदोलन में 700 से ज़्यादा शहीद हुए किसानों की स्मृति में दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।उन्होंने कहा कि सरकार की हठधर्मिता के कारण 700 से ज़्यादा किसानों के घर के दीपक बुझ गए।किसान आंदोलन में 700 से ज़्यादा किसानों ने किसान,मज़दूर,ग़रीब व आम आदमी की लड़ाई लड़ते हुए अपना बलिदान दिया है।उन्होंने अपनी फसलों और नस्लों को बचाने के लिए अपना बलिदान दिया है।उन्होंने सरकार द्वारा खेत-खलिहान को पूँजीपतियों के हाथ में गिरवी रखने से बचाने के लिए अपना बलिदान दिया है।उन्होंने देश को बचाने के लिए अपना बलिदान दिया है।देश उनके बलिदान को हमेशा याद रखेगा।

इस अवसर पर सभी किसानों ने किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों की स्मृति में दीप जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा कि किसान,मज़दूर,ग़रीब व आमआदमी की दीपावली तभी मनेगी जब तीनों काले क़ानून रद्द हो जाएँगे और एमएसपी की गारंटी का क़ानून बढ़ाएगा बनेगा।

आज यह कार्यक्रम में शामिल होने वालों में अनिल पंवार,बलवान सिंह दहिया,रिटायर्ड विंग कमांडर एमएस मलिक,योगेश्वर दहिया,पंजाब सिंह,फ़ूल कुमार,रमेश दलाल,बलवान सिंह,मनीष मक्कड,जगमाल मालिक,मनोज झाड़सा,सरताज,आकाशदीप,रणजेय सिंह,रिटायर्ड कमांडेंट सत्यवीर सिंह, तथा अन्य व्यक्ति शामिल थे।