टिकरी मोर्चा पर तीन आंदोलनकारी किसान महिलाओं की मौत बहुत ही दुःखद-संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम

संयुक्त किसान मोर्चा ने संदेहास्पद घटना की गहन जाँच की माँग की।
किसी भी तरह की गड़बड़ी को खारिज करने के लिए की जाए गहन जांच।

गुरुग्राम। दिनांक 29.10..2021 – संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि आज किसान आंदोलन को 337 दिन हो गए हैं।उन्होंने बताया कि आज के धरने की अध्यक्षता तेजपाल यादव ने की।

टिकरी मोर्चा पर बृहस्पतिवार सुबह छह बजे एक दुर्घटना में तीन महिला आंदोलनकारी किसानों की मौत हो गई।संयुक्त किसान मोर्चा ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हम इन बहादुर महिला प्रदर्शनकारियों की मृत्यु पर शोकसंतप्त हैं,और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।संयुक्त किसान मोर्चा की माँग है कि संदेहास्पद घटना की गहन जाँच की जाए।किसी भी तरह की गड़बड़ी को खारिज करने के लिए गहन जांच की जरूरत है

एक दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना में,टिकरी मोर्चा पर एक टिपर ट्रक (संख्या HR55N-2287) द्वारा तीन महिला आंदोलनकारियों की रौंद कर मौत हो गई और दो अन्य महिला आंदोलनकारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को पीजीआईएमएस रोहतक ले जाया गया। एसकेएम इन बहादुर महिला आंदोलनकारियों की मॄत्यु पर शोकसंतप्त है।एसकेएम ने कहा,हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।एसकेएम ने किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए घटना की निष्पक्ष और गहन जांच की भी मांग की।

किसान आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी ऐतिहासिक है,और महिलाएं अभूतपूर्व रूप से इस आंदोलन में अपना योगदान दे रहीं हैं। किसान आंदोलन महिलाओं की इस शहादत को हमेशा याद रखेगा।

संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि यह घटना उस समय घटित हुई है,जब केंद्र की भाजपा सरकार आंदोलनकारियों को बॉर्डर से हटाने के लिए औछे हथकंडा अपना रही है।ऐसे में यह घटना प्रथम दृष्टा संदेहास्पद लगती है। इसलिए संयुक्त किसान मोर्चा मांग करता है कि इस घटना की निष्पक्ष जांच हो तथा शहीद किसान महिलाओं को उचित मुआवजा दिया जाए तथा घायल महिलाओं के इलाज का खर्च सरकार उठाए।

आज धरने पर शामिल होने वालों में उषा सरोहा,अनिल पंवार,बलवान सिंह दहिया,नवनीत रोजखेड़ा,योगेश्वर दहिया,पंजाब सिंह,फ़ूल कुमार,अमित पंवार,रमेश देवी,विद्या देवी, शांति,रेशमी,प्रेम सिंह शेहरावत एडवोकेट,धर्मेन्द्र, चाँद सिंह,जितेन्द्र रोज़खेड़ा,मनीष मक्कड,जगमाल मालिक,अनिल कुमार, कृष्ण मुरारी शुक्ला,हरि सिंह चौहान,कमलदीप,रमेश दलाल,मनोज झाड़सा,योगेश कुमार,आकाशदीप,रणजेय सिंह तथा अन्य व्यक्ति शामिल थे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!