-प्रतिनिधिमंडल के सदस्य हरियाणवी लोक नत्य पर जम कर थिरके

-यादविन्द्रा गार्डन के इतिहास, वस्तु कला (आर्किटेक्चर) तथा गार्डन के रख-रखाव की प्रशंसा की

चंडीगढ़, 28 अक्तूबर- दो दिवसीय हरियाणा-अफ्रीका कोंक्लेव के पहले दिन आज अफ्रीकी देशों के प्रतिनिधिमंडल ने पंचकूला के पिंजौर स्थित ऐतिहासिक यादविन्द्रा गार्डन का दौरा किया। यादविन्द्रा गार्डन पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का भारतीय संस्कृति के अनुसार तिलक लगाकर स्वागत किया गया।         

इस अवसर पर हरियाणा विदेश सहयोग विभाग के प्रधान सचिव योगेन्द्र चौधरी, महानिदेशक अनंत प्रकाश पाण्डे, विभाग के सलाहकार पवन चौधरी, सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) अमन कुमार भी उपस्थित थे।

 उल्लेखनीय है कि विदेश सहयोग विभाग, हरियाणा द्वारा 28 और 29 अक्तूबर को दो दिवसीय हरियाणा-अफ्रीका कोंक्लेव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विभिन्न अफ्रीकी देश जैसे- लोकतांत्रिक गणराज्य कोंगो, इजिप्ट, इथोपिया, एरिट्रिया, घाना, केन्या, मेडागास्कर, मलवी, माॅरिशियस, मोज़ांबीक, नाईजीरिया, सेनेगल, सेशल्स, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया और युगांडा भाग ले रहे हैं।         

 हरियाणा-अफ्रीकी कोंक्लेव का मुख्य उद्देश्य हरियाणा और अफ्रीकी देशों की बीच मुख्यतः कृषि, खनन, आधारभूत संरचना, लाॅजिस्टिक विकास, सूचना-प्रौद्योगिकी और शिक्षा के क्षेत्र में आपसी सहयोग को और मजबूती प्रदान करना, विभिन्न क्षेत्रों में हरियाणा सरकार और अफ्रीकी देशों के बीच सहयोग की रूपरेखा विकसित करना, अफ्रीकी देशों के साथ भाईचारे के संबंध स्थापित करना, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना तथा हरियाणा और अफ्रीकी देशों के लोगों के बीच तालमेल बढ़ाना है।         

 कोंक्लेव के दूसरे दिन कल 29 अक्तूबर को होटल ललित चण्डीगढ़ में विभिन्न सत्रों का आयोजन किया जायेगा, जिसे हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल व उप मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चैटाला संबोधित करेंगे। इस अवसर पर अफ्रीकी देशों के साथ-साथ हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा द्वारा पारस्पारिक सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों पर प्रस्तुतिकरण भी दिया जायेगा।

error: Content is protected !!