किसान धरनास्थल पर मनायी गयी महर्षि वाल्मीकि जयंती-संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम।

गुरुग्राम। दिनांक 20.10.2021 – संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि आज किसान आंदोलन को लगातार 328 दिन हो गए हैं।उन्होंने बताया कि आज धरना स्थल पर महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई।इस अवसर पर महर्षि वाल्मिकी के चित्र पर माल्यार्पण करके तथा पुष्पांजलि अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गई।

हर वर्ष आश्विन माह की पूर्णिमा को महर्षि वाल्मीकि का जन्मदिन मनाया जाता है।महर्षि वाल्‍मीकि संस्‍कृत भाषा के परम ज्ञानी थे।पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महर्षि वाल्मीकि ने ही रामायण की रचना की थी।महर्षि वाल्मीकि ने पूरी दुनिया को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।

आज धरने पर शामिल होने वालों में बलवान सिंह दहिया,जयप्रकाश रेडू,तेजराम यादव,नवनीत रोजखेड़ा,योगेश्वर दहिया,पंजाब सिंह,रविंदर माथुर,डॉक्टर सारिका वर्मा,रिटायर्ड विंग कमांडर एमएस मलिक,रिटायर्ड कमांडेंट सत्यवीर सिंह,फ़ूल कुमार,मनीष मक्कड,हरि सिंह चौहान,रमेश दलाल,मनोज झाड़सा,धरमबीर झाड़सा,आकाशदीप,रणजेय सिंह तथा अन्य व्यक्ति शामिल थे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!