गुरूग्राम, 19 अक्टूबर। विरेन्द्र यादव चेयरमैन जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा गुरूग्राम ने बताया कि आज किसान मोर्चा गुरूग्राम के सभी नव नियुक्त मण्डल प्रभारी ओर पदधिकारीयो ने भाजपा की वरिष्ठ नेत्री , पूर्व सासंद ,पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य डा. सुधा से उनके निवास स्थान पर पंहुच कर मुलाकात कर उनका धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

विरेन्द्र यादव जिला अध्यक्ष के साथ जिला महामंत्री मुकेश जेलदार , कर्मचन्द यादव उपाध्यक्ष व प्रभारी गुरूग्राम , दिनेश यादव उपाध्यक्ष व प्रभारी बादशाहपुर विधानसभा , मण्डलों के प्रभारियों मे सिताराम सिंगल जिला कोषाध्यक्ष प्रभारी सरस्वती मण्डल, सिया शर्मा अर्जुन मण्डल , नवीन यादव डूण्डाहेडा मण्डल , सतीश कुमार भोडंसी मण्डल , राजेश ठाकरान खेडकीदोला , सुनील वर्मा दयानन्द मण्डल प्रभारी ,सुबेदार ओमप्रकाश यादव , राजीव कटारिया ओर संदीप जोहरी अर्जुन मण्डल महामंत्री , महाबीर प्रधान , सुरेश यादव सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे सभी ने माता शीतला के चरणों से लाई गई चुनंरी ओर पुष्प गुच्छ भेट कर बहन जी का धन्यवाद किया। सभी कार्यकर्ताओं ने बहन डा. सुधा यादव को 31अक्टूबर को 11बजे मोदी की मन की बात गांव मे सुनेंगे किसानों के साथ कार्यक्रम बादशाहपुर विधानसभा के गांव ( चंदू ) बुढेडा मे किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ओर गाँव के किसानों के साथ सुनने का निमंत्रण दिया । जिसे डा. सुधा यादव ने सह हर्ष स्वीकार कर लिया।

डा. सुधा यादव ने आये हुए सभी कार्यकर्ताओं को नये दायित्व के लिए बधाई ओर शुभकामनाएं दी। सभी को पार्टी की रीति निती से अवगत कराया ओर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। डा. सुधा यादव ने किसान मोर्चा गुरूग्राम के अध्यक्ष विरेन्द्र यादव चेयरमैन ओर उनकी पुरी टीम के कार्यों की प्रशंसा की। चाहे कोरोना काल मे मडींयो मे मास्क ओर सैनेटाइजर वितरण हो , या चारो विधानसभा मे हेल्प डेस्क लाया हो जो पुरे हरियाणा मे सब से सफल ओर लम्बे समय तक लगाया गया हो ओर मोदी जी के जन्मदिन पर हजारों की संख्या मे किसान – जवान सम्मान समारोह मे 121किसानों ओर जवानों को सम्मानित किया हो सभी कार्यक्रम का सुन्दर व भव्य आयोजन किया गया है। आज गुरूग्राम मे किसान मोर्चा किसानों के लिए काम करता दिखाई दे रहा है । केन्द्र सरकार ओर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी ओर किसान हितैषी योजनाओं को किसानों तक गाँव गाँव मे पहुंचाने का काम किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं कर रहे है।

सभी कार्यकर्ताओं ने अच्छा मार्गदर्शन करने के लिये डा. सुधा यादव का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!