-कार्यालय में परिवारजनों, कार्यकर्ताओं ने काटा केक

गुरुग्राम । गुडग़ांव के विधायक सुधीर सिंगला का बुधवार को जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। यहां सिविल लाइन स्थित उनके कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने परिवारजनों के साथ केक काटा। साथ ही उनकी लंबी उम्र की कामना की।

विधायक सुधीर सिंगला के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को सिविल लाइन कार्यालय में केक काटने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह से ही काफी संख्या में कार्यकर्ता कार्यालय पर जमा हो गये। कार्यक्रम में विधायक सुधीर सिंगला व्यवस्तताओं के चलते शरीक नहीं हो सके, लेकिन उनके परिवारजनों के साथ कार्यकर्ताओं ने उनका जन्मदिन मनाया।

इस दौरान उनके भाई सुनील सिंगला, सुपुत्र विवेक सिंगला, आरपी सिंह, एडवोकेट अमित तंवर, कपिल अग्रवाल, पूर्व डिप्टी मेयर परमिंद्र कटरिया, वार्ड-18 से पार्षद सुभाष सिंगला, पूर्व पार्षद मंगत राम बागड़ी, मेहर सिंह बेनीवाल, अश्वनी शर्मा, मनीष वजीराबाद, अशोक गुप्ता, सुमित अरोड़ा, अजय जैन, गिरीश सिंगला, नवीन यादव, सीताराम सिंघल, भाजपा युवा मोर्चा से सचिन देवतवाल, मनीष सैदपुर, मनीष उल्लावास, विकास देवतवाल, ललित, सोनू जैन, विक्रांत मोल्लाहेड़ा समेत काफी संख्या में विशिष्ट लोग मौजूद रहे। सभी ने परिवार के सदस्यों को विधायक सुधीर सिंगला के जन्मदिन की बधाई दी।

error: Content is protected !!