भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करके दी श्रद्धांजली।
किसान आंदोलन में शहीद हुए किसान शहीदों को भी दी गई श्रद्धांजलि।

गुरुग्राम। दिनांक 28.09.2021 – संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि आज किसान आंदोलन को लगातार 306 दिन हो गए हैं।आज धरना स्थल पर शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई।इस अवसर पर सभी किसानों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर किसान आंदोलन में शहीद हुए किसान शहीदों को भी श्रद्धांजलि दी गई।

शहीद भगत सिंह की जयंती पर धरने को संबोधित करते हुए चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि शहीदे आज़म भगत सिंह ने देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था।उनके बलिदान से देश में क्रांति पैदा हुई और देश को आज़ादी मिली।

उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में अब तक लगभग 700 किसान शहीद हो चुके हैं।उन्होंने कहा कि किसानों ने देश को बचाने के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि सरकार खेत खलिहानों को और देश को पूंजीपतियों के हाथ गिरवी रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि शाहिद किसानों ने किसानों,मज़दूरों तथा गरीबों के हकों की लड़ाई लड़ते हुए अपने प्राण न्योछावर किए हैं

उन्होंने कहा कि जब तक सरकार तीनों काले क़ानून वापस नहीं ले लेती और MSP की गारंटी का क़ानून नहीं बना देती तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।

आज धरने पर शामिल होने वालों में अनिल पंवार,बलवान सिंह दहिया,जयप्रकाश रेडू,योगेश्वर दहिया,मनोज सहरावत,फ़ूल कुमार,पंजाब सिंह,वज़ीर सिंह,जगमाल मलिक, दलबीर सिंह,सतीश धानिया,धीरेन्द्र गुप्ता,कुलदीप कुमार गुप्ता,परवीन जांगड़ा, सुरेन्द्र जांगड़ा, महेन्द्र कुमार यादव,सूबे सिंह यादव एडवोकेट,आकाशदीप,रणजेय सिंह,नरेन्द्र कुमार, योगेश कुमार तथा अन्य व्यक्ति शामिल थे।

error: Content is protected !!