गुरुग्राम में 21 से 23 सितम्बर 2021 तक होगा दिव्य गीता सत्संग

गुरुग्राम। लंबे समय बाद गुरुग्राम में भव्यता के साथ कोई धार्मिक आयोजन हो रहा है। 21 से 23 सितम्बर तक यहां सेक्टर-4 स्थित वैश्य धर्मशाला में यह भव्य आयोजन किया जाएगा। यहां तीन दिन तक गीता की बयार बहेगी।

कार्यक्रम को लेकर जीओ गीता के युवा राष्ट्रीय सचिव नवीन गोयल ने कहा कि श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति एवं जीओ गीता परिवार की ओर से यह आयोजन किया जा रहा है। इसमें शहरभर से धर्मप्रेमी शिरकत करके धर्म का लाभ उठाएंगे और गीता में दिए गए उपदेशों को गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के श्रीमुख से सुनेंगे। गीता को अगर जानना है तो उसे मानना जरूरी है। बिना किसी को मान हम जान नहीं सकते।

श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के प्रधान गोविंद लाल आहुजा, महासचिव सुभाष गाबा ने कहा कि गीता के सार में भगवान श्रीकृष्ण ने जो जीवन दर्शन दिया है, वह समझना जरूरी है। जीवन को सही गति प्रदान करने के लिए गीता का श्रवण और पाठन सभी को करना चाहिए उन्होंने बताया कि 21 से 23 सितम्बर तक रोजा सायं 5 से 7 बजे तक दिव्य गीता सत्संग होगा। सभी धर्मप्रेमी, भक्त समय पर पहुंचकर महाराज जी के मुखारबिंद से प्रवचन सुनें।

You May Have Missed

error: Content is protected !!