गुरुग्राम जिले की 3 विधानसभाओं में संपन्न हुई शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा

गुरुग्राम – आज दिनांक 8 अगस्त 2021 को भारतीय जनता पार्टी गुरुग्राम जिले की 3 विधानसभाओं में संपन्न हुई शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा। जिला मीडिया प्रभारी अजीत यादव ने बताया कि जिला अध्यक्ष श्रीमती गार्गी कक्कड़ की देखरेख में गुरुग्राम जिले की तीन विधानसभा सोहना, पटौदी, बादशाहपुर में शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा संपन्न हुई।

पटौदी विधानसभा में तिरंगा यात्रा सेनका गुडाना  गांव से प्रारंभ होकर भोडाकला गांव संपन्न हुई। यात्रा में मुख्य रूप डॉ सुधा यादव पूर्व सांसद एवं सदस्य ओबीसी आयोग भारत सरकार उपस्थित रही। उन्होंने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा के संयोजक विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने यात्रा में शामिल सभी सम्मानित जनों एवं आम जनमानस व कार्यकर्ताओं  का आभार  एवं धन्यवाद किया।

सोहना विधानसभा में यात्रा सती मंदिर भोंडसी से प्रारंभ होकर तावडू शहर में समापन हुआ। यात्रा में मुख्य रूप से पलवल से विधायक गुरुग्राम जिले के प्रभारी दीपक मंगला उपस्थित रहे। यात्रा के संयोजक विधायक संजय सिंह ने यात्रा में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं एवं आम जन समूह का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।

बादशाहपुर विधानसभा में यात्रा रेजांगला स्मारक पालम विहार से प्रारंभ होकर बादशाहपुर में समापन हुआ। यात्रा के संयोजक बादशाहपुर से चुनाव लड़े मनीष यादव ने सभी कार्यकर्ताओं एवं आमजन समूह का आभार एवं धन्यवाद किया। यात्राओं के दौरान हो रही झमाझम बारिश के दौरान भी उत्साह व जोश  देखने लायक था।

जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने जिले में संपन्न हुई चारों विधानसभा की यात्राओं में सम्मिलित सभी कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस ने यात्रा में शामिल होकर देश के शहीदों जो सम्मान दिया उसके लिए सभी का साधुवाद एवं आभार प्रकट किया।

You May Have Missed

error: Content is protected !!