गुरुग्राम – गुरुग्राम के विजय कुमार को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश आई टी प्रमुख नियुक्त किया है। विजय कुमार इससे पहले प्रदेश आई टी एवं सोशल मीडिया टीम में सह संयोजक रह चुके हैं। इस बार उन्हें किसान मोर्चा में प्रमुख की जिम्मेदारी देकर स्वतंत्र रूप से कार्य करने का मौका दिया गया है।

सोमवार दोपहर प्रदेश अध्यक्ष औम प्रकाश धनकड़ और किसान मोर्चा अध्यक्ष सुखविंदर सिंह मांढी ने विजय कुमार को नियुक्ति पत्र प्रेषित कर यह जानकारी दी। पिछले तीन साल में आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग के सह-संयोजक के रूप में भी बेहतरीन कार्य किया है। विजय कुमार लगातार पार्टी के कार्यों में लगे रहते हुए भाजपा को सोशल मीडिया में चमकाया। आईटी प्रमुख बनाए जाने पर विजय कुमार ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष औमप्रकाश धनकड़, किसान मोर्चा प्रभारी महिपाल ढांडा, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुखविंदर सिंह मांडी और युवा मोर्चा प्रभारी वरुण श्योराण का आभार जताया है।

विजय कुमार ने दायित्व मिलने के बाद कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे खरा उतरने की कोशिश करेंगे।


साथ ही आईटी प्रमुख अरुण यादव, युवामोर्चा प्रभारी वरुण श्योराण, सह-मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्षा उषा प्रियदर्शी, श्याम यादव, कमल यादव, कुलदीप यादव, नेहा वत्स, महेश डावरा, कुलदीप यादव (ढिल्लू), सर्वप्रिय त्यागी (पिन्टू),अमन यादव, धर्मेंद्र मानेसर, मनोज सरपंच, साहिल मनोचा, सूरज ओझा, रोहित सैनी और मनीष चम ने बधाई दी।

error: Content is protected !!