रेवाड़ी, 2 अगस्त 2021 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से मांग की कि मोनसून वर्षा में दक्षिणी हरियाणा सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर गरीबों के क्षतिग्रस्त मकानों व किसानों की बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दे।

विद्रोही ने कहा कि मोनसून वर्षा व पानी भराव से रेवाड़ी, महेन्द्रगढ़, गुडगांव जिले सहित प्रदेश के कई स्थानों पर गरीबों के मकानों को काफी नुकसान हुआ है। वहीं वर्षा के पानी के भराव से दक्षिणी हरियाणा में बहुत से किसानों की खरीफ फसल बर्बाद हो गई। दक्षिणी हरियाणा के किसानों की खरीफ फसल पर दोहरी मार पड़ी है। पहले समय पर बरसात नही होने से किसान अपनी खरीफ फसल की पूरी बिजाई नही कर सका। वहीं बिजली नलकूप व डीजल आधाारित नलकूपों के माध्यम से प्लेव करके किसानों ने खरीफ फसल बोकर काफी धन लगाया। लेकिन अब मोनसून की भारी बरसात व पानी भराव से मेहनत से बोई खरीफ फसल अनेक स्थानों पर बर्बाद हो गई।

विद्रोही ने कहा कि किसानों पर पड़ी इस दोहरी मार से उस पर कृषि कर्ज बोझ और बढ़ेगा। ऐसी स्थिति में यदि हरियाणा सरकार ने किसानों को बर्बाद फसल का उचित मुआवजा नही दिया तो पहले ही आर्थिक संकट से जूझ रहा किसान और बर्बाद हो जायेगा। इसी तरह दक्षिणी हरियाणा में अनेक गांवों, शहरों, कस्बो में गरीबों के मकान मोनसून वर्षा के पानी भराव से क्षतिग्रस्त हुए है। विद्रोही ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को फसल व गरीबों को क्षतिग्रस्त मकानों का पर्याप्त मुआवजा देकर इन्हे आर्थिक राहत दे। 

error: Content is protected !!