मोदी सरकार को उसके सामने नतमस्तक होना होगा : ओमप्रकाश चौटाला

चरखी दादरी जयवीर फोगाट 

23 जुलाई, संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कितलाना टोल प्लाजा पर चल रहे धरने को  इनलो सुप्रीमों व हरियाणा के पूर्व मुख्य मन्त्री चौ० ओमप्रकाश चौटाला ने अपने कार्यकर्ताओं व एक दर्जन पूर्व मन्त्रियों व विधायकों के साथ पहुंच कर चल रहे किसान आन्दोलन का पूर्ण समर्थन किया है। 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस आन्दोलन में 36 बिरादरियों व सभी धर्मों के किसान मजदूरों ने भाग लेकर जो जन आन्दोलन बनाया है, उसके सामने मोदी सरकार को नतमस्तक होना पड़ेगा और किसानों की मांगे माननी होंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में सभी लोग दुखी है, उन्होने सत्ता में आने के लिए जो वायदे किए थे वे पूरे नहीं किए। अब पांच वर्ष तक इन्तजार नहीं किया जा सकता, जनता के आक्रोश से सत्तापक्ष के लोगों में भगदड़ मचेगी और ये हरियाणा व देश की सरकार अल्पमत में आ जाएगी और मध्याविधि चुनाव भी हो सकते हैं हरियाणा में तो बिलकुल सम्भव होगा। 

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह जात और धर्म पर किसान मजदूर में फूट डाल उनकी एकता को तोड़ते हैं। यह बात किसानों, मजदूरों के हमारे नेताओं चौ० छोटूराम, बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर व चौ० देवीलाल ने हमें बताई थी। उसी की गांठ मारकर हमें मेहनतकश वर्ग की एकता बनाकर इस लड़ाई को शांतिपूर्ण तरीके से जीतना है। उन्होंने कहा कि यदि इनलो की सरकार आई तो वे 36 बिरादरी के पढ़े लिखे नौजवानों को नौकरी देंगे, भले उनको फांसी लग जाए। 

धरने को सम्बोधित करते हुए सांगवान खाप 40 के प्रधान व दादरी से निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने कहा कि किसान पिछले आठ महिनों से सर्दी, गर्मी व बारिरा में संघर्ष कर रहे हैं, सरकार व उसके नेता मन्त्री किसानों के बारे अनाप शनाप बोल रहे हैं, आन्दोलन को बदनाम करने व उसे कमजोर करने में उन्होने कोई कोर कसर नहीं रखी, वे जात पात व महजब के नाम पर जनता में फूट डालना चाहते हैं। इसे समझकर एकता बनाकर इनका मुकाबला करना होगा।

कितलाना टोल पर 212 वें दिन धरने की अध्यक्षता सांगवान खाप से नरसिंह सांगवान डीपीई, फोगाट खाप से धर्मपाल महराणा, स्योराण खाप से बिजेन्द्र बेरला, किसान सभा से रणधीर कुंगड़, गंगाराम स्योराण, युवा कल्याण संगठन कमल प्रधान, राजसिंह जताई, महिला नेत्री रतनी डोहकी, प्रेमलता शर्मा ने संयुक्त रूप से की। मंच संचालन किसान सभा के कामरेड ओमप्रकाश ने किया। आज के धरने को इनलो के पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा, धर्मपाल ओबरा, ओमप्रकाश गोरा, नरेश शर्मा, इनलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, प्रदेश अध्यक्ष नफे सिहं राठी, रवि महमिया, सत्यवान शास्त्री, सुनिल लाम्बा, भारतीय किसान यूनियन की सुमन हुडा, सुरजभान सांगवान, मास्टर ताराचन्द चरखी, ओमप्रकाश कड़वासरा, महिला नेत्री इन्दु परमार, सुभाष यादव, रामफल देशवाल, रागकुमार हड़ौदी, राज गागड़वास, विजय पंचगाव ने भी सम्बोधित किया।

error: Content is protected !!