– प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री दुग्गुबत्ती पुरंदेश्वरी,  प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ सहित सभी पदाधिकारियों ने बुक्के भेंट कर शर्मा को दी बधाई
— स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी निवास पर पहुंचकर बधाई दी

गुरुग्राम। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा ने अपना जन्मदिन पूरी सादगी से मनाया। सुबह सवेरे घर में पूजा पाठ करने के बाद उन्होंने गौशाला पहुंचकर गोवंश की सेवा की तथा झुग्गी झोपड़ी के गरीबों में खाने पीने का सामान वितरित किया। इस दौरान गुरुग्राम में आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में जीएल शर्मा का जन्मदिन मनाया गया।

यहां पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री दुग्गुबती पुरंदेश्वरी जी और प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़, प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र राजू,  प्रदेश महामंत्री वेदपलपाल, मोहनलाल, पवन सैनी एवं सभी उपस्थित प्रदेश पदाधिकारियों ने जीएल शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

शर्मा के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का सुबह से ही तांता लगा रहा। सेक्टर 15 के उनके निवास पर सुबह से ही प्रदेशभर के कार्यकर्ता पहुंचने शुरू हो गए और उन्हें मिलकर बधाई दी। गुरुग्राम के स्थानीय कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उनके निवास पर बधाई देने पहुंचे।

कार्यकर्ताओं को अपने संदेश में जीएल शर्मा ने कहा पार्टी का मूल मंत्र सेवा ही संगठन है। पार्टी के हर कार्यकर्ता को इस मूल मंत्र के साथ ही आगे बढ़ना है। पार्टी के साथ साथ समाज के उत्थान के बारे में भी कार्यकर्ताओं को सजग रहना है। उन्होंने निवास पर पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं का बधाई के लिए आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!