भारत सारथी/ऋषि प्रकाश कौशिक

गुरुग्राम। हरियाणा के गृह, स्वास्थ्य एवं निकाय मंत्री अनिल विज की तबियत फिर नासाज है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका ऑक्सीजन लेवल 80 तक पहुंच गया है, जबकि डॉक्टरों के अनुसार 90 से कम खतरनाक बताया जाता है।

वर्तमान में स्थिति यह है कि पिछले 24 घंटे से अपने निवास अंबाला में आराम कर रहे हैं और मेदांता अस्पताल के लिए डॉक्टर उनकी निगरानी और ईलाज कर रहे हैं।

 सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉक्टरों का कहना है कि हम स्थिति को संभाल लेंगे और शीघ्र ही वह स्वस्थ हो जाएंगे।

हमारी ओर से भी विज साहब को शुभकामनाएं कि वह अतिशीघ्र ठीक होकर प्रदेश को संभालें। प्रदेश को उनकी इस समय में अत्याधिक आवश्यकता है।

error: Content is protected !!