– वक्ताओं ने मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ का जताया आभार 

गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद से जीएल शर्मा को सर्व समाज की ओर से बधाई एवं शुभकामना संदेश देने का सिलसिला अभी भी जारी है। विभिन्न समाज की ओर से उनका अनेक स्थानों पर स्वागत और सम्मान समारोह आााजित किया जा चुका है। इसी कड़ी में गुरुग्राम के पंजाबी समाज के प्रबुद्ध लोगों ने उनके निवास पर पहुंच कर बधाई दी। पंजाबी समाज के  बलदेव राज गुगलानी के नेतृत्व में ओमप्रकाश कालरा, रमेश कामरा, धमेंद्र बजाज सहित कई ह‌िस्तियों ने जीएल शर्मा को प्रदेश भाजपा में उपाध्यक्ष और कार्यालय निर्माण विभाग का प्रभारी बनाए जाने की बधाई दी। साथ ही इन लोगों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का आभार जताया। इन लोगों ने कहा कि जीएल शर्मा सर्व समाज को साथ लेकर चलते हैं। जाति से मजहब से ऊपर उठकर वो सर्वजन हिताय और सामाजिक समरसता की बात करते हैं। ऐसे व्यक्तित्व को पार्टी में अहम जिम्मेदारी देकर भाजपा ने  निश्चित ही सराहना का कार्य किया है। दूसरी ओर  

 गुरूग्राम अर्जुन मंडल के मनोहर नगर में भी पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की ओर से  जीएल शर्मा को हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर भव्य स्वागत किया गया। अर्जुन मंडल महामंत्री ललित क्रांतिकारी और मंत्री अशोक सेन व युवा मोर्चा के नेतृत्व में सभी मंडल कार्यकर्ताओं ने  माला पहना कर भव्य स्वागत किया। उनके साथ अर्जुन मंडल के पूर्व  अध्यक्ष महेश वशिष्ठ का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

इस मौके पर  जीएल शर्मा ने ललित क्रांतिकारी के कार्यालय का रिबन काट कर उद्धघाटन किया और ललित को शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर मनोज गुप्ता,  जवाहर खरबन्दा,  सुमित शर्मा,  जोगिंदर धनखड़,  दलबीर,  सुरेश कल्सन,  नवीन शर्मा,  यशोदा देवी,  सुभाष,  जयपाल,  अर्जुन मंडल की पूर्व महिला अध्यक्ष नेहा, कविता चौहान,  उषा देवी,   कृष्ना देवी,  तिलक राज,  यशपाल,  नरेन्द्र गुलिया, सहित बड़ी संख्या में  कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

error: Content is protected !!