संगठन से मिलेगा सेवा का अवसर : अशोक जैन

गुरुग्राम, 15 जून। इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश महासचिव एवं गुरुग्राम के नवनियुक्त प्रभारी अशोक जैन ने जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ता बैठक में संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की ताकत से ही इंडियन नेशनल लोकदल को प्रदेश की सेवा का अवसर प्राप्त होगा।

इंडियन नेशनल लोकदल में कार्यकर्ता का सम्मान सर्व विदित है। इसका प्रत्यक्ष नवीनतम उदाहरण चौ० देवीलाल के सहायक रहे भीम ताऊ की स्थिति का पता चलने पर इनेलो सुप्रीमो ने अविलंब उन्हें अपने फार्म पर आवास और सहायक उपलब्ध करा दिया। भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी गठबंधन सरकार अनेक विषयों पर पूर्णतया विफल हो चुकी है। प्रदेश में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार चरम पर और अफसरशाही बेलगाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सरकार की विफलताओं को जन जन तक पहुंचायें। प्रदेश प्रवक्ता सुखबीर तंवर ने कहा कि कर्मठ कार्यकर्ता ही इंडियन नेशनल लोकदल की ताकत है।

विषम परिस्थितियों में जो कार्यकर्ता शिथिल हो गए थे या बहककर अन्य दलों में चले गए थे, उनमें से अधिकांश कार्यकर्ता अभय सिंह चौटाला के दूरदर्शी नेतृत्व में पुनः इंडियन नेशनल लोकदल में शामिल हो गए हैं। किसान आंदोलन के समर्थन में विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देकर राष्ट्र की राजनीति में नया आयाम स्थापित किया है। प्रदेश सरकार बुरी हार से डरकर कोरोना काल की आड़ में पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनावों से बच रही है। प्रदेश में पंचायतों और स्थानीय निकायों पर प्रशासक नियुक्त करके अनिश्चित काल के लिए चुनावों को टालना लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रोहतास खटाणा, पूर्व चेयरमैन एडवोकेट ब्रह्म प्रकाश जांगड़ा, हल्का गुरुग्राम अध्यक्ष शमशेर कटारिया, हल्का अध्यक्ष पटौदी पपली सरपंच, हल्का अध्यक्ष बादशाहपुर अटलबीर कटारिया, हल्का अध्यक्ष सोहना चरण सिंह डागर, युवा जिला अध्यक्ष सोनू ठाकरान, महिला जिला अध्यक्ष शशी धारीवाल, जिला व्यापार प्रकोष्ठ रमेश गर्ग, पवन बोहड़ा, मोहन बिलासपुर, राकेश गर्ग, कदीर खां, सूबेदार वेद प्रकाश, राज मिलखपुर, धर्मपाल नेहरा, विकास किराड़, नारायण सैनी, मामन यादव फरुखनगर, अनिल नम्बरदार, स्वर्ण धनखड़, रणधीर सिंह, सुखदेव सैनी, मनोज दहिया, बिशम्बर दयाल, जगदेव यादव, पंकज तंवर, राजबीर बालियावास, भूपेंद्र सुखराली, अनिल तंवर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!